Friday , March 29 2024 2:35 AM
Home / Lifestyle / सोने से पहले किया 1 काम करेगा कील-मुंहासों की छुट्टी

सोने से पहले किया 1 काम करेगा कील-मुंहासों की छुट्टी

चेहरे की सुंदरता बरकरार रखने के लिए लड़कियां बहुत से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती है। मगर कई लड़कियां फेसवॉश के दौरान गर्म व गुनगुने पानी यूज करती है। साथ ही सुबह के मुकाबले में रात को स्किन केयर पर ज्यादा ध्यान नहीं देती है। इससे चेहरे पर दाग-धब्बे, पिंपल्स, झाइयां, ब्लैक व व्हाइट हैड्स बढ़ने के साथ स्किन डल, ड्राई व बूढ़ी नजर आने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान है तो आज हम बस एक नुस्खा बताते हैं, जिससे आप बिना पैसा खर्च किए सुंदर, ग्लोइंग, मुलायम व जवां स्किन पा सकते हैं।
सोने से पहले अपनाएं यह फार्मूला : इसके लिए आपको कोई ब्यूटी क्रीम या फेसपैक की जगह पर ठंडे पानी का इस्तेमाल करना है। जी हां, सोने से पहले और सुबह जागने पर फेसवॉश के लिए सिर्फ ठंडे पानी को यूज करना करना है। इसके लिए सबसे पहले चेहरे पर लगा मेकअप रिमूव करके माइल्ड फेसवॉश से मुंह धो लें। बाद में अपने मुंह में हवा भरकर नार्मल या ठंडे पानी से चेहरे पर छींटे मारें। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको चेहरे पर फर्क दिखेगा। तो चलिए जानते हैं इससे मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में…
सूजन से मिलेगा छुटकारा : अक्सर कई लड़कियों को सुबह जागने में चेहरे पर सूजन की समस्या होती है। ऐसे में अगर आपको भी चेहरे पर सूजन फील होती है तो इसके लिए ठंडा पानी का यह नुस्खा कारगर रहेगा। इसके लिए आपको बस सोने से पहले व सुबह उठने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोना है। असल में, गुनगुने पानी से स्किन कमजोर होने लगती है। ऐसे में चेहरा डार्क, बेजान और सूजा हुआ लगने लगता है।
स्किन करेगी ग्लो : अगर आप भी डल व ड्राई स्किन से परेशान है तो आज से ही ठंडे पानी का इस्तेमाल करना शुरु कर दें। सोने से पहले चेहरा धोने से स्किन गहराई से साफ होगी। यह स्किन टेक्स्टर को बूस्ट करके इसे ग्लोइंग करने में मदद करता है। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, फ्रेश व खिला-खिला नजर आएगा।
लंबे समय तक स्किन रहेगी जवां : सुंदर, ग्लोइंग, मुलायम व जवां त्वचा हर लड़की की चाह होती है। मगर गलत स्किन केयर के कारण चेहरा समय से पहले ही डल व बूढ़ा नजर आने लगता है। मगर स्किन से जुड़ी परेशानियों से बचने व लंबे समय तक जवां दिखने के लिए आप अपनी ब्यूटी रूटीन में एक बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस चेहरा धोने व नहाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करना है। इससे चेहरे में मौजूद गंदगी साफ होकर ब्लड फ्लो बेहतर होता है। ऐसे में समय से पहले चेहरे पर फाइन लाइन्स व झुर्रियां होने की परेशानी से राहत मिलेगी।
स्किन पोर्स होंगे गहराई से साफ : स्किन पोर्स पर गंदगी जमा होने पर चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे, काले घेरे, ब्लैक व व्हाइट हैड्स की परेशानी होती है। ऐसे में इससे बचने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करना बेस्ट ऑप्शन है। ठंडा पानी स्किन पोर्स को गहराई साफ करके इसे साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।