Friday , March 29 2024 3:31 AM
Home / News / India / योग करो बिना खर्च हेल्थ गारंटी लो : मोदी , ३० हज़ार लोगों के साथ योग दिवस पर योग किया

योग करो बिना खर्च हेल्थ गारंटी लो : मोदी , ३० हज़ार लोगों के साथ योग दिवस पर योग किया

images (1)चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में योगासनों के दौरान मोदी।

चंडीगढ़. इंटरनेशनल योग-डे के मौके पर देश में सबसे बड़ा सेलिब्रेशन मंगलवार को चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में हुआ। मोदी ने यहां 30 हजार लोगों के साथ योग किया। योगासनों से पहले दी स्पीच में मोदी ने कहा, ”योग आस्तिक के लिए भी है और नास्तिक के लिए भी। दुनिया में कहीं पर भी जीरो बजट पर हेल्थ अश्योरेंस नहीं होता। योग जीरो बजट से हेल्थ की गारंटी देने वाला साइंस है।” मोदी के साथ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी भी नजर आए।

कब क्या हुआ …download (3)

08:00 AM:योग कार्यक्रम पूरा। मोदी ने योग के बाद हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिनंदन।
07:55 AM: लोगों के पास पहुंचकर उनसे हाथ मिलाकर बातचीत कर रहे मोदी। भीड़ ने घेरा।
07:50 AM:मोदी ने बच्चों से की मुलाकात। कुछ लोगों ने मोदी के छुए पैर। मोदी वेन्यू से एयरपोर्ट के लिए कुछ ही देर में होंगे रवाना।
07:40 AM:लोगों के बीच लगी मोदी के साथ सेल्फी लेने की होड़। भीड़ को कंट्रोल करना पुलिस के लिए हुआ मुश्किल।

07:32 AM: लोगों के बीच पहुंचे मोदी। भीड़ के बीच टहल रहे हैं। सीएम खट्टर और अनिल विज एक साथ कर रहे योग।

07:14 AM: घड़ी और चश्मा उतारकर योग करने के लिए बैठे मोदी।

07:13 AM: पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक महीने में ही पूरा चंडीगढ़-हरियाणा और पंजाब योगमय हो गया। योग के कारण लोग भेदभाव भूल गए। यह बहुत बड़ा परिवर्तन है।

07:12 AM: माेदी ने कहा, ”अगले साल जब योग दिवस मनाया जाएगा तो दो अवाॅर्ड भी दिए जाएंगे। पहला होगा उत्तम कार्य के लिए इंटरनेशनल योग अवॉर्ड और दूसरा भारत में योग के लिए उत्तम काम के लिए इंडिया योग अवार्ड। मैं चंडीगढ़ में 5 साल रहा हूं। इससे उत्तम इस परिसर का उपयोग पहले कभी नहीं हुआ होगा।”

capital-complex_146607:08 AM: ”अगर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों को हम योग के जरिए इस बीमारी से मुक्ति दिलाने की कोशिश करें तो बड़ा काम होगा। योग बीमारी से मुक्ति का ही मार्ग नहीं है। योग फिटनेस की नहीं, वेलनेस की गारंटी है।”

07:08 AM: ”प्रेग्नेंसी के दौरान योग की सलाह दी जाती है ताकि प्रसूति काल में मां को तकलीफ कम हो। योग बेहतर जीवन की ट्रेनिंग है। योग हमारे लिए शारीरिक, आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना का केंद्र बिंदू बन गया। योग गरीब और अमीर दोनों के लिए है। योग हर किसी के लिए उपलब्ध मार्ग है।”

07:07 AM: ”आज योग विश्व में बहुत बड़े कारोबार को रूप में बढ़ रहा है। अरबों-खरबों का कारोबार योग से हो रहा है। 100% योग दिखाने वाले टीवी चैनल आ गए हैं।”

07:05 AM: ”इंतजार मत कीजिए। योग को जीवन का हिस्सा बना दीजिए। जिस तरह मोबाइल फोन आपके जीवन का हिस्सा बन गया है। उसी तरह योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। यह कठिन काम नहीं है।”

07:04 AM:”योग आस्तिक के लिए भी है और योग नास्तिक के लिए भी। दुनिया में कहीं पर भी जीरो बजट पर हेल्थ इंश्योरेंस नहीं होता। योग जीरो बजट से हेल्थ इंश्योरेंस देने का साइंस है।”

07:02 AM: ”मन अस्थिर और शरीर स्थिर होता है। योग मन को स्थिर आैर शरीर को गतिवान बनाने की मजबूती है। हमारी मूलभूत प्रकृति में बदलाव लाने का काम करता है। मन को स्थिर करने की ट्रेनिंग देता है योग।”

07:00 AM: ”ईहलोक से निकलकर परलोक में जाएंगे तो क्या प्राप्त होगा, यह सभी बताते हैं। लेकिन योग परलोक के लिए नहीं है। मृत्यु के बाद क्या मिलेगा, इसका रास्ता योग नहीं दिखाता। यह धार्मिक कर्मकांड नहीं है। ये स्वस्थ रहने की ताकत है। इस जन्म में क्या मिलेगा, यह उसका विज्ञान है।”

06:57 AM:मोदी ने कहा, ”कभी-कभी लोगों को लगता है कि योग से क्या मिलेगा। ये पूरा प्रोग्राम लेने-पाने के लिए नहीं है। योग क्या मिलेगा, इसके लिए नहीं है। योग, मैं क्या छोड़ पाऊंगा, मैं किन-किन चीजों से मुक्त हो पाऊंगा, उसके लिए योग है।”images (2)

06:55 AM: मोदी ने कहा कि भारत के अनुरोध पर पिछले साल योग दिवस प्रारंभ किया गया है। 21 जून इसलिए चुना गया क्योंकि, यह दिन सबसे लंबा दिवस होता है। पूरा देश का और समाज के हर तबके का हमें समर्थन मिला और योग जनआंदोलन बन गया।

06:40 AM:मोदी आयोजन स्थल पर पहुंचे। मोदी के साथ मंच पर पंजाब और हरियाणा के सीएम भी मौजूद।

06:20 AM:पीएमओ से मोदी और उनके साथ आ रहे 50 मेंबर्स वाले दल के लिए ब्रेकफास्ट का मेन्यू भी भेजा गया है। मोदी के लिए उपमा, इडली-सांभर, खाकरा और पोहा तैयार किया जाएगा। ब्रेकफास्ट सिटको के होटल माउंटव्यू में तैयार होगा।

06:00 AM:मोदी राजभवन से कैपिटल कॉम्प्लेक्स की तरफ रवाना हुए जहां मेन प्रोग्राम होना है।

05:40 AM:मोदी सुबह 8.20 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। उनके प्लेन की ग्राउंड हैंडलिंग का पूरा काम एयर इंडिया करेगा।

05:30 AM:सोमवार शाम को हुई जोरदार बारिश ने चंडीगढ़ प्रशासन की मुश्किलें बढ़ी दी थीं। वहीं, वेदर डिपार्टमेंट ने भी आशंका जाहिर की थी कि मंगलवार को बारिश हो सकती है। लेकिन फिलहाल मौसम साफ है और लोगों में योग को लेकर उत्साह इतना ज्यादा है कि सुबह 4 बजे ही कैपिटल कॉम्प्लेक्स पहुंचना शुरू हो गए थे।

05:00 AM:कैपिटल कॉम्प्लेक्स में मोदी के लिए जो पंडाल बनाया गया है, वह वाटर प्रूफ है और इसमें करीब 100 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। 200 मीटर लंबा है यह पंडाल।

04:45 AM:बाकी लोगों को खुले आसमान के नीचे ही आसन करना होगा। इनके लिए चटाई बिछाई गई है। बारिश होने से ही भीग गई थी, लेकिन देर रात 1 बजे तक इन्हें सुखाने का काम चलता रहा है और अब सब ठीक है।

हंगामा कर रहे 15 लोगों को किया गिरफ्तार…

हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र और करनाल से आए 14 से 15 लोगों को पुलिस ने आयोजन स्थल से गिरफ्तार किया है। यह लोग इंट्री नहीं मिलने पर हंगामा कर रहे थे। इन लोगों का कहना था कि रविवार को वे फाइनल रिहर्सल में शामिल थे, लेकिन मंगलवार सुबह उन्हें इंट्री नहीं मिली।

PM के पास आर्मी के जवानों और दिव्यांगों के आसनyoga-day-1_1466395982 (1)

– मोदी ने जहां योगासन किए, उसके बिलकुल पास में ही आर्मी के जवानों का ग्रुप रखा गया।
– मेन स्टेज के पास ही दिव्यांग बच्चों ने योग किया।
– चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से 85 हजार लोगों ने योग में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन इनमें से 30 हजार लोग ही सलेक्ट हुए।
– 500 वीवीआईपी कार्ड्स जारी किए गए। इनमें से 150 वीवीआईपी पंजाब और हरियाणा से हैं और 100 लोग केंद्र सरकार के थे।

स्क्रीन पर ही दिखे मोदी

– लोगों के लिए स्क्रीन लगाई गई, जिसमें वे पीएम मोदी को योग आसन करते देख पाए।

– कैपिटल कॉम्प्लेक्स के पास 200 टेम्पररी टॉयलेट, वाटर और मेडिकल बूथ भी बनाए गए थे।

– प्रोग्राम को कवर करने के लिए इंटरनेशनल मीडिया भी पहुंचा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *