Thursday , April 25 2024 1:57 PM
Home / Off- Beat / जापान: इस बंदे को ‘किराए’ पर ले जाने के लिए लोग खर्च करते हैं हजारों रुपये!

जापान: इस बंदे को ‘किराए’ पर ले जाने के लिए लोग खर्च करते हैं हजारों रुपये!


जापान का है ये मामला : आजकल हर कुछ किराए पर मिल जाता है। कार भी, बाइक भी, घर-फ्लैट तो पहले ही मिल रहे थे। लेकिन आपने सुना है कि आदमी किराए पर मिल रहा हो? जापान में ऐसा हो रहा है। 37 वर्षीय Shoji Morimoto पब्लिशिंग में जॉब करते थे। अब वो कुछ नहीं करते। बस लोगों के साथ किराए पर जाते हैं। मतलब अनजान लोग उन्हें किराए पर लेकर जाते हैं और उनके साथ समय बिताते हैं।
कई क्लाइंट्स हैं उनके : खाली ट्विटर पर ही उनके 2 लाख 68 हजार फॉलोअर्स हैं। यहां तक कि कई लोग उनके क्लाइंट्स हैं। वो जापान की राजधानी टोक्यो में रहते हैं। उन्हें कोई भी रेंट पर ले जा सकता है। इसके लिए उन्हें 10,000 येन यानी 7000 रुपये के आसपास देने होंगे। इसमें सफर और खाने का खर्चा भी है। Shoji लोगों के साथ बस बैठते हैं। थोड़ा रिस्पॉन्स देते हैं और खाते हैं।
पहले फ्री थी उनकी सर्विस : पहले वो ये सर्विस फ्री देते थे। जून 2018 की बात है। उन्होंने ट्विटर पर ही ये बात पोस्ट की थी। ‘मैं खुद को रेंट के लिए ऑफर करता हूं। बतौर एक ऐसा शख्स जो कुछ भी नहीं करता। क्या दुकान में अकेले जाना मुश्किल है? क्या अपनी टीम के प्लेयर को मिस कर रहे हो? मैं आसान चीजों के अलावा कुछ नहीं कर सकता हूं।’ पहले दिन ही उन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। जब से उन्होंने ये काम शुरू किया है वो 3000 लोगों से मिल चुके हैं। उनके साथ समय बीता चुके हैं। 3-4 क्लाइंट्स रोज आते हैं उनके पास।
इसलिए लोग लेकर जाते हैं उन्हें साथ : बहुत से लोग उन्हें इसलिए रेंट पर लेते हैं क्योंकि वो बोर हो रहे होते हैं। कुछ लोग उन्हें इसलिए ले जाते हैं क्योंकि उन्हें इंस्टा पर फोटोज शेयर करनी होती हैं। वो उनके साथ तस्वीरें खींचवाते हैं। उनके एक क्लाइंट का कहना है कि उन्हें काफी अच्छा लगा कि जब कोई एक उचित दूरी बनाकर उनके साथ चल रहे थे। एक क्लाइंट ने लिखा कि वो उनके साथ अस्पताल गए थे। उन्हें काफी अच्छा लगा।