Saturday , April 20 2024 1:29 AM
Home / Spirituality / Mauni Amavasya 2021: आज की रात है खास, रखें कुछ विशेष चीजों का ध्यान

Mauni Amavasya 2021: आज की रात है खास, रखें कुछ विशेष चीजों का ध्यान


आज मौनी अमावस्या है। आने वाले समय में भाग्य का साथ और घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। अमावस्या को सूर्य और चन्द्र का मिलन होता है और दोनों एक ही राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष की दृष्टि से चन्द्रमा को मन का कारक देव माना जाता है। अमावस्या की रात चन्द्रमा लुप्त हो जाता है। जिन जातको की नकारात्मक विचारधारा होती है, ऐसे जातको पर नकारात्मक शक्तियां अपना प्रभाव जल्दी डालती हैं। अमा‍वस्या की रात भूत-प्रेत, पितृ, पिशाच, निशाचर जीव-जंतु और दैत्यों की रात मानी जाती है क्योंकि इस रात में यह शक्तियां अधिक सक्रिय और बलवान हो जाती हैं। अमावस्या की रात विशेष सावधानी रखें।
मौनी अमावस्या पर रखें कुछ विशेष चीजों का ध्यान :किसी भी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सांझ ढले पीपल अथवा बड़ के पेड़ का पूजन करें तथा देसी घी का दीपक जलाएं।
तामसिक वस्तुओं का सेवन न करें विशेषकर शराब का क्योंकि अमावस्या के दिन शराब पीने से शरीर पर ही नहीं, भविष्य पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है।
पुराणों के अनुसार अमावस्या तिथि के देव पितृ माने जाते हैं इसलिए इस दिन पितरों के नाम का शुद्ध शाकाहारी भोजन किसी जनेऊधारी ब्राह्मण को अर्पित करें। अगर संभव न हो तो खीर ही अर्पित कर दें।