Friday , April 19 2024 6:14 AM
Home / News / India / भारत में बरस रही आग, पारा 47 के पार, छह राज्यों में अलर्ट

भारत में बरस रही आग, पारा 47 के पार, छह राज्यों में अलर्ट

An Indian man pours water on his face during a hot summer day in Hyderabad, India, Sunday, May 24, 2015. About 230 people have died since mid-April in a heat wave sweeping two southeast Indian states, Andhra Pradesh and Telangana, officials said Saturday. Day temperatures in Telangana's Khammam district soared to more than 48 degrees Celsius (118 Fahrenheit) on Saturday. (AP Photo/Mahesh Kumar A.)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित समूचा उत्तर और पश्चिम भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और विदर्भ सहित के कई अन्य इलाकों में अगले कुछ दिनों तक जानलेवा गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। बुधवार 18 मई को दिल्ली के पालम केंद्र में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे गर्म दिन था।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। दिन और शाम में धूल भरी आंधी चलेगी। उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण अगले तीन से चार दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर ही रहेगा। दिल्ली के रिज एरिया, आया नगर और नजफगढ़ में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। पालम केंद्र पर पिछले साल में मई में भी तापमान 46.4 डिग्री तक पहुंचा था जबकि 2013 में पारा 47.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम यूपी के लिए 19-20 मई को गंभीर लू का रेड अलर्ट और 22 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है। इसमें 20 मई को मैदानी इलाकों में कुछ जगह तापमान कुछ ज्यादा ही चढ़ेगा।

Kashmiri children play with water on a hot summer day in Srinagar, India, Sunday, July 19, 2009. (AP Photo/ Mukhtar Khan)
Kashmiri children play with water on a hot summer day in Srinagar, India, Sunday, July 19, 2009. (AP Photo/ Mukhtar Khan)

पूर्वी यूपी में भी रविवार तक बिजली चमकने और हल्की बूंदाबांदी के संकेत के बावजूद लू जारी रहेगी। उधर, राजस्थान में अधिकतर जगहों पर इस सप्ताह तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। फलौदी में तापमान 50 डिग्री, चुरू में 49 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने देश के तमाम हिस्सों में भी पारा 45-46 डिग्री के बीच रहने की जानकारी दी है। इस बीच अमूमन ठंडे रहने वाले पहाड़ों में भी इन दिनों गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। पहाड़ों की रानी शिमला में पारा सामान्य से 5 डिग्री अधिक है।

बुधवार को शिमला का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मनाली, डलहौजी और धर्मशाला के तापमान में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को ऊना जिले में सर्वाधिक 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के सभी हिस्सों में भी दिन का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर चला गया है। बुधवार को जम्मू का तापमान 42.8 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारा सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। श्रीनगर में भी दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक 31.0, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में छह डिग्री अधिक 26.1 और गुलमर्ग में एक डिग्री अधिक 18 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *