Friday , March 29 2024 4:38 AM
Home / Off- Beat / महिला को पता ही नहीं था वो प्रेग्नेंट है, प्लेन में ही दिया बच्चे को जन्म

महिला को पता ही नहीं था वो प्रेग्नेंट है, प्लेन में ही दिया बच्चे को जन्म

दुनिया में अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं। कई घटनाओं पर तो यकीन ही नहीं होता। हाल ही में अमेरिका के उटाह में ऐसा ही हुआ। एक महिला की डिलीवरी प्लेन में उड़ान के दौरान हो गई। इतना ही नहीं, इस महिला को ये पता ही नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है।
परिवार के साथ कर रही थी हवाई यात्रा : इस महिला का नाम लावीनिया मूंगा है। मेट्रो की खबर के मुताबिक, वो अपने परिवार के साथ सुबह हवाई के लिए फ्लाइट में बैठी थीं। जैसे ही फ्लाइट ने उड़ान भरी। कुछ टाइम बाद ही लावीनिया के पेट में दर्द होने लगा।
तीन घंटे का था सफर : इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट्स ने लावीनिया की मदद की। थोड़ी ही देर में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इस बच्चे का जन्म सातवें महीने में ही गया।
जूते के फीते और स्मार्टवॉच आई काम : डॉ. डेल ग्लेन इस समय फ्लाइट में ही थे। उन्होंने बताया कि आधे रास्ते में ही अनाउंसमेंट हुई। ये कॉल काफी अरजेंट था। डॉ. ग्लेन और लेनी बैमफिल्ड अमांदा बीडींग और मीमी हू इस समय वहां थे। उनके पास हालांकि कोई स्पेशल इक्विपमेंट नहीं थे। लेकिन उन्होंने जूते के फीते से बच्चे को मां की नाभि से अलग किया। और स्मार्टवॉच की मदद से उन्होंने बेबी के दिल की धड़कन की जांच की।
दोनों स्वस्थ हैं : लावीनिया फिलहाल अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। बाद में तीनों नर्सेज उनसे मिलने भी गई। मिस हू ने बताया कि लावीनिया ने कहा कि वो इस बेबी की आंटी लगती हैं। क्योंकि उनके बीच एक भावुक रिश्ता बन गया है। फिलहाल बेबी अस्पताल में है और उसे जल्द ही छुट्टी मिलने वाली है।