Thursday , April 18 2024 7:52 PM
Home / Off- Beat / 10 वर्षों तक सच्चाई छुपाता रहा ये मॉडल, जब पर्दा उठा तो सब दीवाने हो गए

10 वर्षों तक सच्चाई छुपाता रहा ये मॉडल, जब पर्दा उठा तो सब दीवाने हो गए


सच्चाई स्वीकारना बड़ी बात है : इनका नाम है Roger Monte, और वो एक मॉडल हैं। आप देख सकते हैं कि उन्हें त्वचा से संबंधी दिक्कत है। बावजूद इसके वो मॉडलिंग करते हैं। खुद की सच्चाई को स्वीकारते हैं और दूसरे के सामने जैसे वो हैं वैसे ही आते हैं।
10 वर्षों तक छुपाते रहे : लेकिन ये सब इतनी आसानी से नहीं हुआ है। इससे पहले वो 10 वर्षों तक अपनी इस हकीकत से मुंह मोड़ते रहे। उन्होंने मेकअप करके 10 वर्ष तक मॉडलिंग की।
23 साल के थे जब पता चला : रोजर 23 वर्ष के थे। जब उन्हें पता चला कि उन्हें विटिलिगो (एक तरह का त्वचा रोग) हो रहा है। हालांकि उनके परिवार में ये किसी को नहीं है।
टूटने लगा था उनका हौसला : इसके बाद उनका हौसला टूटने लगा। उन्होंने सोचा कि अब उनकी लाइफ ओवर है।
लोग नहीं आते थे उनके पास : इस त्वचा के रोग के बाद लोगों ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी। ये बात उन्हें काफी बुरी लगती थी। कोई उनके पास नहीं आता था।
करने लगे फिर मेकअप : रोजर मॉडलिंग करने लगे। इसी दौरान अपने इस त्वचा के रोग को छुपाने के लिए वो मेकअप करने लगे।
दोस्तों ने दी ये राय : साल 2016 में वो जिम में कुछ दोस्तों से मिले। उन्होंने रोजर को अपने असली फेस के साथ मॉडलिंग करने के लिए कहा। उन्होंने रोजर का हौसला बढ़ाया।
फिर सच आया सबके सामने : फिर रोजर ने मेकअप करना छोड़ दिया। उनका अब मानना है कि जो उन्हें पसंद करता है उसे उनकी त्वचा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। इसके बाद उनकी काफी सराहना भी हुई।
अब वो काफी खुश हैं : इसके बाद से रोजर काफी खुश हैं। उनकी मॉडलिंग स्किल्स में भी सुधार आया है। ज्यादातर समय वो बाहर ही बीताते हैं। तो समझे आप, कई बार असलियत ज्यादा जरूरी हो जाती है। जो दुनिया देखना चाहती है वो दिखाने से अच्छा पहले ये सोचो कि आपको किसमें खुशी मिलती है। जिसमें आपको खुशी मिलती है वो ही जिंदगी है।