Friday , April 19 2024 5:47 PM
Home / News / चकनाचूर होगा हलेरी क्लिंटन का सपना, होंगी US प्रेजिडेंट की दौड़ से बाहर

चकनाचूर होगा हलेरी क्लिंटन का सपना, होंगी US प्रेजिडेंट की दौड़ से बाहर

l_hilery-1
वॉशिंगटन। अमरीका में इन दिनों राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारों को लेकर सरगर्मी जोरों पर है और कयासों का बाजार गर्म है। ऐसे में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर बड़ा उलटफेर भी सामने आ सकता है। ऐसी अटकलें चल रही हैं कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से हिलेरी क्लिंटन उम्मीदवारी की दौड़ से बाहर हो सकती हैं।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल में अमरीका के वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक डगलस ई शोएन के आंकलन से इन दिनों सभी लोग हैरान हैं। डगलस के मुताबिक इस बात की पूरी संभावना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की प्रबल उम्मीदवार मानी जा रहीं हिलेरी क्लिंटन इस पद के लिए पार्टी का चेहरा न बन पाएं।

डगलस ने लिखा है कि हिलेरी अगर कैलिफोर्निया प्राइमरी में बर्नी सैंडर्स से हार जाती हैं तो राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने लिखा है कि ऐसा होने की काफी संभावना है। सैंडर्स अगर मामूली अंतर से भी जीतते हैं तो उन्हें 250 से ज्यादा डेलिगेट्स का समर्थन मिल सकता है, जो काफी अहम बढ़त होगी। कैलिफोर्निया से सैंडर्स के जीतने की सूरत में हिलेरी की दावेदारी कमजोर पड़ सकती है।

केंटाकी में मामूली अंतर से जीतीं
हिलेरी क्लिंटन हाल ही में हुए केंटाकी प्राइमरी में बर्नी सैंडर्स पर बेहद कम अंतर से जीत पाई थीं। वहीं सैंडर्स ने ओरेगन में निर्णायक जीत से अपनी दावेदारी को जारी रखा है। सैंडर्स की जीत के बाद पार्टी के अंदर गहरा मतभेद भी उजागर हुआ।

अभी तक नहीं मिला 2383 डेलिगेट्स का समर्थन
अपनी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए हिलेरी क्लिंटन अभी तक 2383 डेलिगेट्स का समर्थन नहीं जुटा पाई हैं। उम्मीदवार बनने के लिए यह संख्या हासिल करना जरूरी है। इस समय हिलेरी के पक्ष में 2293 डेलिगेट्स हैं जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी सैंडर्स के पास 1533 डेलिगेट्स हैं।

हालांकि सैंडर्स इस दौड़ को छोडऩे से इनकार कर चुके हैं। राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार बन चुके डोनाल्ड ट्रंप लगातार हिलेरी पर हमले बोल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *