Friday , April 18 2025 8:52 AM
Home / Off- Beat / 20 सालों से खाली था घर, अंदर मिला कुछ ऐसा, बदल गई इस शख्स की किस्मत

20 सालों से खाली था घर, अंदर मिला कुछ ऐसा, बदल गई इस शख्स की किस्मत


रिचलैंड टाउनशिप नामक उस अमेरिकी कस्बे में वह घर 20 साल से उजाड़ पड़ा था। उस घर के मालिक की मौत हो चुकी थी और उसके बच्चे कहीं और रह रहे थे। फिर एक दिन घर मालिक की बेटी ने उस कस्बे में रह रहे अपने एक रिश्तेदार से कहा कि वह चाहे तो घर में जाकर अपने काम की चीजें तलाश सकता है। जेफ बिडेलमैन नाम का वह रिश्तेदार पुरानी चीजों का कारोबार करता है। जब जेफ उस उजाड़ घर में पहुंचा, तो उसकी हालत बहुत खराब थी। चारों तरफ धूल, जाले और कबाड़ का नजारा था। जेफ चारों तरफ देखने लगा। उसने कुछ चीजों को हटाकर भी देखा। थोड़ी ही देर में उसे वह चीज मिली, जिसने उसकी किस्मत बदल दी…
जेफ को सीढ़ियों के ऊपर की तरफ कुछ सिक्के मिले। उसने उन्हें एक थैली में भर लिया। लेकिन कहानी अभी बाकी थी। जब वह नीचे उतर रहा था, तो उसने दीवार में एक छेद देखा। घर के मालिक की बेटी ने जेफ को अपने बचपन में सुनी एक बात बताई थी। बेटी ने बताया था कि उसने बचपन में ऐसी जगह के बारे में सुना था, जहां सिक्के डाले जाते थे। दीवार में छेद देखकर जेफ को लगा कि किसी भी दीवार में छेद ऐसे ही नहीं बनाया जाता। उसके पीछे कोई कारण होता है। यह सोचकर वह खुदाई करने लगा। कुछ देर खोदने पर ही उसे सिक्कों की खनखनाहट सुनाई दी। फिर तो वहां से ढेर सारे सिक्के निकले। ये सिक्के कुल 8500 डॉलर मूल्य के थे। लेकिन ये बहुत पुराने सिक्के थे। ये 1793 से 1857 के बीच के सिक्के थे। जेफ ने अंदाजा लगाया कि उन पुराने सिक्कों को बेचकर उसे 2 लाख डॉलर, यानी करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए मिल जाएंगे।