Wednesday , December 17 2025 6:11 PM
Home / News / कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के रेफरेंडम में हिंसक रैली, भारतीय झंडे का अपमान, लगाए भारतीय नेताओं की हत्‍या के नारे

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के रेफरेंडम में हिंसक रैली, भारतीय झंडे का अपमान, लगाए भारतीय नेताओं की हत्‍या के नारे


मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस रैली में ओंटारियो, अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलंबिया और क्यूबेक सहित कई कनाडाई प्रांतों से खालिस्तान समर्थक आए थे। इन लोगों की लाइन करीब 2 किलोमीटर तक फैली हुई थी। SFJ ने दावा किया है कि इस दौरान करीब 53 हजार लोग जुटे थे।
0कनाडा में खालिस्तान समर्थक बेलगाम हो चुके हैं। सरकार के मौन समर्थन से वो भारत के खिलाफ लगातार जहर फैला रहे हैं और पूरे देश के माहौल को भारतीयों के खिलाफ जहरीला बना रहे हैं। रविवार को ओटावा में हजारों खालिस्तानी सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के बैनर तले एक अलग खालिस्तान के लिए रेफरेंडम के लिए जुटे थे। इस दौरान खालिस्तानी कई घंटे तक लाइन में लगे रहे। भारत सरकार ने SFJ को UAPA कानून के तहत बैन कर रखा है। इस रेफरेंडम के दौरान भारतीय झंडे का अपमान किया गया, भारत के खिलाफ हिंसक नारे लगाए गये।
कनाडा के ओटावा में हुए इस रैली के दौरान भारतीय नेताओं के खिलाफ हिंसक नारे लगाए गये, उन्हें ‘मार डालो’ जैसे नारे लगाए गये, जबकि इस दौराना कनाडाई पुलिस चुपचाप तमाशा देखती रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक ये कार्यक्रम ओटावा के मैकनैब कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया था। यहां सुबह 10 बजे से 3 बजे तक वोटिंग हुआ, लेकिन भीड़ की वजह से मतदान के समय को बढ़ाना पड़ा। कुल मिलाकर मतलब ये था कि भारत में अलग खालिस्तान देश के लिए कनाडा सरकार की मौन सहमति पर वोटिंग हो रही थी।