फ्रांस के सेंट-नजायर में द हारमनी ऑफ द सीज की डिलिवरी सेरेमनी रखी गई। यह अब तक का सबसे महंगा क्रूज है।
पेरिस.दुनिया के अब तक के सबसे बड़े क्रूज शिप ‘हारमनी ऑफ द सीज’ को गुरुवार को डिलिवर कर दिया गया। इसका वजन 1.2 लाख टन है। इस पर एक बार में 8,500 से ज्यादा लोग सवार हो सकते हैं। इसकी लंबाई 362 मीटर है, जो एफिल टावर की लंबाई से 50 मीटर ज्यादा है। इसकी लागत 1.5 बिलियन डॉलर आई है। और क्या खास है इसमें…
– इस शिप को यूएस बेस्ड रॉयल कैरेबियन क्रूजेस लिमिटेड (आरसीसीएल) के लिए बनाया गया है। इसकी डिलिवरी गुरुवार को एक भव्य प्रोग्राम में की गई।(फोटो) 
– यह देखने में एक शहर जैसा लगता है। 16 मंजिल वाले इस शिप में सुपर लग्जरी फैसिलिटी एवेलेबल है।
– एक बार में यह 8,500 लोगों को लेकर चल सकता है, जिसमें 6360 पैसेंजर्स और 2,100 क्रू मेंबर्स शामिल हैं।
– यह 22 नॉट यानी 40 किमी/घंटे की स्पीड से समंदर में तैर सकता है।
दुनिया का सबसे महंगा क्रूज
– आरसीसीएल के हेड रिचर्ड फैन के मुताबिक, यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज शिप ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे महंगा क्रूज है। इसकी लागत 1.5 बिलियन डॉलर है।
– यहां क्लाविंग वाल, रोप स्लाइड, मिनी गोल्फ, कैसिनो और 1400 सीटों वाले एक थिएटर के अलावा ढेर सारी फैसिलिटीज हैं।
– दो रोबोट बायोनिक बार में पैसेंजर्स को ड्रिंक सर्व करते देखे जा सकते हैं।
एफिल टावर से 50 मीटर लंबा है
– इसकी लंबाई 362 मीटर है, जो एफिल टावर की लंबाई से 50 मीटर ज्यादा है। बता दें कि एफिल टॉवर की लम्बाई 300 मीटर है।
– वहीं, शिप की चौड़ाई 66 मीटर है।
2500 वर्कर्स ने बनाया
– इस शिप को बनाने वाली कंपनी एसटीएक्स फ्रांस ने बताया- “2500 वर्कर्स ने इसे मिलकर बनाया है। इसे बनाने में 1 करोड़ घंटे लगे हैं। इसे सितंबर 2013 में बनाना शुरू किया गया था। बनाने में करीब 40 महीने का वक्त लगा।”
इको-फ्रेंडली है ये शिप
– हारमनी ऑफ द सीज अपनी कैटगरी के दो सबसे बड़े शिप से 20 फीसदी कम CO2 प्रोडयूस करता है।
– इसमें खुद की हाई स्ट्रीट है। इसके अलावा सेंट्रल पार्क भी है, जिसमें 12000 प्लान्ट लगे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website