Wednesday , March 4 2026 5:26 PM
Home / News / क्रिकेट को राजनीती से दूर रखें- माइकल होल्डिंग

क्रिकेट को राजनीती से दूर रखें- माइकल होल्डिंग

माइकल होल्डिंग

आई सी सी के “चाइनामैन” शब्द के उपयोग न करने पर प्रतिक्रिया

आलोक गुप्ता- ओल्ड ट्राफ़्फोर्ड 

मैंचेस्टर: बात सिर्फ भारत या अमेरिका की ही नहीं है जिसको की चीन से परेशानी है | लगता है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आई सी सी) भी चीन एक समस्या बन अपनी गिरफ्त में ले रहा है|

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच यहाँ ओल्ड ट्राफ़्फोर्ड में खेले जा रहे मैच की सुबह सर्वकालीन महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग नाश्ते के दौरान पत्रकारों से अनौचारिक बातचीत में कहा की, वो क्रिकेट  को किसी भी तरह की राजनीति से दूर रखना चाहते हैं, और दशकों से चली आ रही क्रिकेट की शब्दावली से छेडकानी के पक्ष में नहीं है |

माइकल होल्डिंग का ईशारा उनको आई सी सी की एक कमेंट्रेटर की हैसीयत से मिली उस नसीहत से था, जिसमे यह कहा गया था की, आप “चाइनामैन” (जो की लेफ्ट आर्म से ऑफ स्पिन (गूगली) की गयी गेंद को कहा जाता है) | संभवतः आई सी सी का मानना है की इससे चाइना के सेंटिमेंट्स आहत होते हैं|

लेकिन अपनी बेबाकी और स्पष्टवादिता के लिए जाने- जाने वाले माइकल होल्डिंग, ने आई सी सी के इस निर्देश को यह कहते हुए मनाने से साफ इंकार कर दिया की | यह अरसे से क्रिकेट की शब्दावली है और रहेगी | आप कृपया क्रिकेट को राजनीती से दूर रखें |