Wednesday , March 4 2026 6:43 PM
Home / News / भारत और पाकिस्तान के विरुद्ध बहुप्रतीक्षित एकदिवसीय मुक़ाबले पर भी वर्षा के बादल

भारत और पाकिस्तान के विरुद्ध बहुप्रतीक्षित एकदिवसीय मुक़ाबले पर भी वर्षा के बादल

हीटर से ओल्ड ट्राफोर्ड मैदान को सुखाने का प्रयास

आलोक गुप्ता मेंचेस्टर से –

भारत और पाकिस्तान के विरुद्ध खेला जाने वाला मैनचेस्टर शहर के विख्यात  ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर विश्व कप का सबसे अहम और बहुप्रतीक्षित मुकाबला जो कि 16 जून रविवार के दिन खेला जाना है उस पर भी बारिश का खतरा बुरी तरह मंडरा रहा है|

अभी तक की भविष्यवाणी के अनुसार स्थानीय मेनचेस्टर शहर में आगामी बुधवार तक लगातार रुक रुक कर वर्षा होने की मौसम विभाग में भविष्यवाणी की है|  जिसमें की मैच के दिन तो जोरदार बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है|

ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर आज सारा दिन मैदानी कर्मचारी दिन भर, गत कई दिनों से हो रही वर्षा से काफी गीले हुए मैदान को भरकश  सुखाने की कोशिश कर रहे थे| हालांकि आज दिन भर मौसम काफी साफ रहा और बीच बीच में हल्की धूप भी खिली जिसके चलते की मैदान के कई हिस्सों को हीटर के माध्यम से सुखाने की कोशिश की गई|  मैदान विशेषकर की आउटफील्ड तो अभी भी बहुत गीली और कई जगह तो बिल्कुल दलदल जैसी स्थिति है|  लेकिन शाम को फिर एक बार तेज वर्षा ने मैदानी कर्मचारियों की सारे दिन की मेहनत पर फिर पानी फेर दिया|

आज पाकिस्तान की टीम ने मैदान पर ही इंडोर नेट अभ्यास किया था|  उसके बाद उन्होंने वहीं पर  नमाज भी अदा की| भारत की टीम ने आज विश्राम किया |

पाकिस्तान जो कि लगातार अपने औसत प्रदर्शन के चलते काफी दबाव में है और इंग्लैंड के विरुद्ध एकमात्र जीत दर्ज करके अंक तालिका में काफी नीचे है \

दूसरी तरफ भारत जिसका कि पिछला न्यूजीलैंड के विरुद्ध मैच वर्षा की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ था और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा इस  दृष्टिकोण से  भारत के लिए भी यह मैच अब और महत्वपूर्ण हो गया है |

लेकिन सबसे ज्यादा निराशा तो दुनिया भर से आए हजारों क्रिकेट प्रेमियों को  होगी जो कि इस  विश्व कप कप के सबसे ज्यादा प्रचारित और प्रसारित मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे|

कुल मिलाकर स्थानीय हालातों को देखते हुए और मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मद्देनजर यह कहा जा सकता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच  के पूरे होने की संभावना तो ना के बराबर है| बहुत भाग्यशाली ही होगा की अगर क्रिकेट प्रेमियों को इस मुकाबले की कुछ झलक देखने को मिल जाए|