भारत के 75वें गणतंत्र दिवस को वेलिंग्टन स्थित भारतीय उच्चायुक्तालय में बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। भारतीय उच्चायुक्त सुश्री नीता भूषण जी ने उपस्थित जनसूमह के समक्ष तिरंगा फहराया |

भारतीय समुदाय और उनके कीवी दोस्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। बच्चों द्वारा किए गए मोहक सांस्कृतिक प्रदर्शनों ने दर्शकों को मोहित किया।
समारोह मे भारत से आए भारतीय सांस्कृतिक ग्रुप द्वारा राजस्थानी सांस्कृतिक नृत्य दल ने प्रदर्शन किया। दल द्वारा प्रस्तुत किए गए भावाई और कालबेलिया परंपरागत लोक नृत्य दर्शनीय थे। सांस्कृतिक दल ने कई प्रसिद्ध राजस्थानी पारंपरिक गीत गाए।



IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website