
आलोक गुप्ता, ओल्ड ट्राफ़्फोर्ड, मैंचेस्टर
भारतीय राजनेता और पत्रकार किसी भी तरह नए विवादों को जन्म देने में महारत हासिल रखते हैं| किसी भी बात का राई का पहाड़ बनाना हो तो इन्हें उसमें महारत हासिल है|
जैसा की संभावना जताई जा रही है कि संभवत भारतीय टीम इंग्लैंड के विरुद्ध 30 जून को खेले जाने वाले एजबेस्टन के मुकाबले में ऑरेंज या सैफरन कलर की यूनिफॉर्म पहनेंगे| जिसको कि लेकर कुछ भारतीय नेता इसे भारतीय टीम का भगवाकरण करने का भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं|
मौका पाकर वेस्टइंडीज और भारत के बीच यहाँ मैनचेस्टर के मैदान पर गुरुवार 27 जून को खेले जाने वाले एक महत्वपूर्ण मैच की पूर्व संध्या पर जब पत्रकारों से बातचीत करने भारतीय टीम के गेंदबाजी के कोच भरत अरुण आए तो उनसे एक भारतीय खेल पत्रकार ने पूछा क्या आप भी मानते हैं कि भारतीय टीम को ऑरेंज कलर की यूनिफॉर्म पहनाना भगवाकरण की राजनीति की जा रही है|
तो इस पर भरत अरुण ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि हमें तो यह भी नहीं मालूम कि हमारी यूनिफॉर्म में किसी भी तरह का परिवर्तन किए जाने की कोई संभावना है| ना ही हम इस ओर कोई ध्यान दे रहे हैं और ना ही देना चाहते हैं| हमारा सारा ध्यान कल के मैच की ओर है और हम उससे विचलित नहीं होना चाहते|
लेकिन जब एक पत्रकार ने उनसे फिर पूछा कि आपकी किस रंग को लेकर प्राथमिकता होगी तो उनका सीधा और सपाट उत्तर था कि “वी ब्लीड इन ब्लू” और यह कहकर वह मुस्कुराते हुए पत्रकार वार्ता खत्म कर उठ कर चल दिए|
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website