
तोक्यो ओलंपिक ने लैंगिक समानता की ओर प्रतीकात्मक कदम उठाते हुए बोर्ड में 12 और महिलाओं को शामिल किया जिससे 45 सदस्यीय समिति में उनकी संख्या 19 (लगभग 42%) हो गयी। इस समिति में महिलाओं को शामिल करने के लिए बोर्ड में सदस्यों की संख्या को 35 से बढ़ाकर 45 हो गयी जबकि कुछ सदस्यों को इस्तीफा भी देना पड़ा। कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद इस कदम की घोषणा मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशीरो मुतो ने की।
नए सदस्यों के नामों की घोषणा बुधवार को होने की उम्मीद है। आयोजन समिति की नयी अध्यक्ष सीको हाशिमोतो की पहल पर यह बदलाव किए गए। पिछले महीने 83 साल के पूर्व अध्यक्ष योशिरो मोरी के इस्तीफे के बाद हाशिमोतो अध्यक्ष नियुक्त हुई है। मोरी ने महिलाओं के खिलाफ लैंगिंग टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाएं काफी बातें करती हैं। हाशिमोतो ने बोर्ड की बैठक की शुरुआत में कहा कि लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के मामले में हमारा मानना है कि आयोजन समिति में विश्वास बहाल करने के लिए तेजी से काम कर ठोस परिणाम देना होगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website