
राशिद खान (138 रन पर चार विकेट) और आमिर हम्जा (73 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बदौलत अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 287 रन पर ढेर कर फॉलोऑन झेलने के लिए मजबूर कर दिया। जिम्बाब्वे ने दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 24 रन बना लिए हैं और उसे अभी पारी की हार से बचने के लिए अभी 234 रन बनाने हैं।
अफगानिस्तान ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 545 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पारी घोषित की थी जिम्बाब्वे ने बिना कोई विकेट खोए 50 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी 287 रन पर समाप्त हो गई। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 85 और प्रिंस मसवायरे ने 65 रन बनाए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website