
कभी भोजपुरी इंडस्ट्री से नाम कमाया। तो कभी ‘बिग बॉस 2’ में जलवा दिखाया। और, फिर 7 साल छोटे लड़के से शादी कर ली। 44 साल की यह एक्ट्रेस कोई और नहीं संभावना सेठ हैं। जो गणेश चतुर्थी की फोटोज में साड़ी पहनकर सबसे सुंदर नजर आ रही हैं।
रिएलिटी शो लोगों को फेम के साथ पार्टनर भी दे देते हैं। संभावना सेठ को भी रिएलिटी शो से बहुत कुछ मिला। पहले उन्होंने ‘बिग बॉस 2’ का हिस्सा बनकर फेम कमाया। और, सालों बाद डांस रियलिटी शो में उन्हें उनका प्यार मिल गया। संभावना के पति का नाम अविनाश द्विवेदी है, जो उनसे 7 साल छोटे हैं और एक्टर- राइटर हैं। लोग बेशक संभावना को उनकी लव लाइफ के लिए ट्रोल करें। लेकिन वो बहुत खुश हैं। एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज भी इसी बात का सबूत हैं।
गणेश चतुर्थी के मौके पर साड़ी पहनकर संभावना अपने पति संग बप्पा की पूजा- अर्चना करती दिख रही हैं। साड़ी के साथ मंगलसूत्र और सिंदूर लगाना भी वो नहीं भूलीं। और, संस्कारी अंदाज से सबका दिल जीत ले गईं। आप भी देखें उनकी फोटोज। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@sambhavnasethofficial)
44 साल की एक्ट्रेस का लुक छाया – साड़ी में संभावना की खूबसूरती देखकर कोई भी नहीं कहेगा कि वो 44 साल की हैं। सिल्क की साड़ी उनके लुक को रॉयल तो बना रही रही है। साथ ही आउटफिट का मरून कलर भी उनकी फेयर स्किन टोन के साथ खिलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, संभावना ने ब्लाउज को भी हटकर बनाने के लिए अलग डिजाइन रखा। जिससे उनकी ब्यूटी दोगुनी एन्हांस होती नजर आई।
ब्लाउज ने ऐड किया एलिगेंस – स्ट्रैप स्लीव्स और शॉर्ट स्लीव्स वाले ब्लाउज की जगह संभावना लंबी बाजू वाला ब्लाउज पहनी दिख रही हैं। उनका ब्लाउज प्लेन है। लेकिन लुक को क्लासी बनाने के लिए राउंड नेकलाइन रखी गई है। जिसपर छोटे- छोटे डिजाइन बने दिखे। वहीं, स्लीव्स पर भी सिल्वर सुनहरे धागे का काम किया गया। जिससे लुक एन्हांस हुआ और एलिगेंट भी बना।
साड़ी का पल्लू दिखा सुंदर – संभावना की साड़ी भी काफी सुंदर दिखी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने प्लेन साड़ी का बॉर्डर और पल्लू डिजाइनर रखा है। मरून रंग की साड़ी पर लगा सिल्वर बारीक वर्क वाला बॉर्डर लुक को खास बना रहा है। जिसपर पत्तियों जैसे कई डिजाइन बने हैं। साथ ही हसीना की साड़ी का पल्लू भी भरा हुआ नजर आया। जिससे लुक बोरिंग की जगह परफेक्ट बन गया।
मंगलसूत्र पहनना नहीं भूलीं – कई एक्ट्रेस साड़ी वाले लुक को स्पेशल बनाने के चक्कर में मंगलसूत्र की जगह हार पहनी दिखती हैं। लेकिन संभावना ने ऐसा नहीं किया। वो सोने और ब्लैक स्टोन से बना मंगलसूत्र पहनी नजर आ रही हैं। साथ में उन्होंने कानों में मैचिंग इयररिंग्स पहने। जो हैवी होने की वजह से संभावना के फेस के निखार को दोगुना कर गए।
अविनाश ने भी दिखाया देसी अंदाज – संभावना की तरह उनके पतिदेव भी देसी अंदाज दिखाते नजर आए। अविनाश ने प्लेन कुर्ता पहना है। और, साथ में पजामा पहने दिख रहे हैं। उनके कुर्ते पर छोटे- छोटे डिजाइन बने सुंदर दिखे। जिन्हें बेलेंस करने के लिए उन्होंने साथ में क्रिम कलर का प्लेन पजामा चुना। पूजा- पाठ जैसे मौकों पर लड़कों के लिए ऐसे लुक ही बेस्ट रहते हैं।
आप भी ले सकती हैं संभावना जैसा लुक – किसी शादी से लेकर पूजा तक में आप भी संभावना जैसी साड़ी पहनकर छा सकती हैं। साड़ी का वाइब्रेंट कलर होने की वजह से आपका लुक खुद खास बन जाएगा। और, साथ में आप ब्लाउज की लंबी बाजू रखना ताकी लुक क्लासी के साथ यूनिक बने। फिर जूलरी पेयर कर अपने लुक को कंप्लीट बना लें।
Home / Lifestyle / 7 साल छोटे लड़के से शादी करने वाली 44 की एक्ट्रेस, साड़ी के साथ मंगलसूत्र पहन दिखाए संस्कार, गजब लगीं संभावना
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website