
मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या कुल मिलाकर 8 करोड़ हो गई है। अमिताभ ने ट्वीट कर बताया, ‘‘सभी सोशल मीडिया साइट्स पर कुल मिलाकर फॉलोअर्स की संख्या 8 करोड़ हो गई है।’’
बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अभिनेता अमिताभ के ट्विटर पर 3.17 करोड़, फेसबुक पर 2,77, 31, 622 और इंस्टाग्राम पर 62 लाख फॉलोअर्स हैं।
चार दशकों से अधिक समय से हिंदी फिल्म उद्योग का हिस्सा रहे 75 वर्षीय अभिनेता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन से जुड़ी बातों को प्रशंसकों संग साझा करते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website