
फार्मूला-1 के बॉस बर्नी एक्लेस्टोन के घर 89 साल की उम्र में खुशखबरियां आ गई हैं। बर्नी की 44 साल की पत्नी फबियाना फॉसी ने बीते दिन ही बेटे को जन्म दिया है। पांच पोते-पोतियों वाले बर्नी इसी साल अक्तूबर में 90 साल के होने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही वह चौथे बच्चे के पिता बन गए। घर में बेटा आने की खबर सबसे पहले बर्नी ने ही दी। उन्होंने कहा- हमारा एक बेटा है जिसका नाम ऐ है। मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं।
वहीं, फबियाना फॉसी ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि सबकुछ आसानी से हो गया। पूरी प्रक्रिया में 25 मिनट लगे। बता दें कि बर्नी की इससे पहले पहली पत्नी से तीन बेटियां हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी डैबरो इस समय 65 साल की है जोकि उनकी पहली बीवी ईवी बैमफोर्ड की संतान हैं। इसके बाद दूसरी बीवी सलाविया रिडिक से 35 साल की तमारा और 31 साल की पैट्रा हुई। 2012 में उन्होंने क्रोएशियाई मॉडल रिडिक को तलाक देकर फबियाना फॉसी के साथ शादी की थी। दोनों 2009 में वल्र्ड मोटर स्पोटर््स कौंसिल के दौरान मिले थे।
फबियाना ने कुछ दिनों पहले कहा था कि हर पेरेंट्स की तरह हमारी एक ही ख्वाहिश थी कि बच्चा हेल्दी हो। उम्मीद है कि वह फॉर्मूला 1 में कुछ करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएगा। बता दें कि बर्नी का जन्म 1930 में एक मछुआरे के घर हुआ था। वल्र्ड वार 2 के वक्त वह गैस वर्कर का काम करते थे। इसके बाद 1949 में उन्होंने रेसिंग कार के स्पेयर पाटर््स का काम शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी खोल ली।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website