साल 2023 चीन के शेयर बाजार के लिए बेहद खराब रहा है।चीन में पैसा लगाने के लिए आने वाले विदेशी निवेशकों में बाहर जाने की होड़ मची है।इंटरनेशनल फाइनेंस इंस्टीट्यूट (IFI) के अनुसार चीनी शेयरों का CSI 300 इंडेक्स 2023 में अब तक 13% गिर चुका है। लगातार पांच तिमाही से देश के शेयर और बॉण्ड बाजार से पैसा बाहर जा रहा है। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में चीन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पहली बार निगेटिव रहा। घरेलू कंपनियों द्वारा विदेश में निवेश करने के संकेत भी मिलते हैं। इस वर्ष लगभग 41.50 लाख करोड़ रुपए चीन से बाहर गए हैं।
चीन में पिछली बाहर सबसे ज्यादा पूंजी 2015-16 में बाहर गई थी। शेयर मार्केट ध्वस्त होने के बाद करेंसी के अवमूल्यन से इसकी शुरुआत हुई थी। अनुमान है, 2015 में देश से 83 लाख करोड़ रुपए बाहर चले गए थे। उस समय कई देशों ने चीनी पूंजी का खुले हाथों स्वागत किया था। अब वे संदेह कर रहे हैं। इसलिए चीन के वैध और अवैध धन के लिए नए स्थानों की तलाश की जा रही है। चीन के निवासी हॉन्गकॉन्ग में ट्रेड की जाने वाली इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकते हैं। एक बार में पांच हजार डॉलर लगाने की इजाजत है। इस साल के पहले नौ महीनों में चीनियों को हॉन्गकॉन्ग में 49 हजार करोड़ रुपए की इंश्योरेंस पॉलिसी बेची गई। यह 2019 की इसी अवधि से 30% अधिक है। निवेश के रास्ते बंद हैं। अक्टूबर में चीन ने घरेलू ब्रोकरों को स्थानीय लोगों के विदेशी निवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Home / News / साल 2023 चीनी शेयर बाजार के लिए रहा बेहद खराब, 41 लाख करोड़ की पूंजी विदेशों में ट्रांसफर