Friday , December 26 2025 2:27 PM
Home / News / भारत की सीमा से दूर रहें… पोल खुली तो चीन ने नेपाल में अपने नागरिकों को दी चेतावनी, समझें ड्रैगन का खेल

भारत की सीमा से दूर रहें… पोल खुली तो चीन ने नेपाल में अपने नागरिकों को दी चेतावनी, समझें ड्रैगन का खेल


नेपाल के रास्‍ते भारत में तस्‍करी और जासूसी करा रहे चीन ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे भारत की सीमा से दूर रहें। भारत में चीन के दूतावास ने एक बयान जारी करके कहा कि चीनी नागरिक बिजनस और पर्यटन के दौरान भारत और नेपाल के बीच बने सीमा चिन्‍ह को समझें ताकि दुर्घटनावश वे भारतीय सीमा में नहीं घुस जाएं। चीनी नागरिकों को एडवांस में भारत का वीजा लेना होगा। इसके बाद भारतीय अधिकारियों से पासपोर्ट और वीजा की जांच कराने के बाद ही चीनी नागरिक भारत में सीमा चेक प्‍वाइंट के जरिए प्रवेश करें।
चीन ने अपने नगारिकों को यह चेतावनी ऐसे समय पर दी है जब एक दिन पहले ही नेपाल पुलिस ने एक चीनी नागरिक को सोने की तस्‍करी के आरोप में अरेस्‍ट किया है। इस चीनी नागरिक को राजधानी काठमांडू से अरेस्‍ट किया गया है। इस चीनी नागरिक की पहचान शेराब ग्‍यालमो ऊर्फ सोनम गुरुंग के रूप में हुई है। नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्‍यूरो ने बुद्ध तिनचूली इलाके से सोनम को 6 किलो सोने के साथ अरेस्‍ट किया है। उसके पास से 48 लाख रुपये कैश भी बरामद हुआ है।
भारत में सोने की तस्‍करी कर रहे चीनी नागरिक – नेपाल पुलिस ने इस चीनी नागरिक के पास से 3 मोबाइल फोन और एक नेपाली नागरिकता का दस्‍तावेज भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सोनम का संबंध नेपाल में सोने की बहुत बड़ी तस्‍करी से भी है। इसमें 60 किलो 700 ग्राम सोना जुलाई 2023 में पकड़ा गया था। इसे चीन से नेपाल पहुंचाया गया था। दरअसल, भारत एक बड़ा बाजार है और नेपाल के रास्‍ते चीनी तस्‍कर अवैध रूप से सोना पहुंचाते रहते हैं। इसमें कई भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। वहीं एक अन्‍य घटना में दो चीनी नागरिकों को गत मार्च महीने में उत्‍तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में अरेस्‍ट किया गया था।
अमेरिका में पहली बार पहुंचा भारत का राफेल, चीन के J-20 की खैर नहीं – ये चीनी नागरिक नेपाल के रास्‍ते अवैध तरीके से यहां पर घुसे थे। इनकी पहचान झोउ पुलिन और युआन युहान के रूप में हुई थी। उन्‍हें सशस्‍त्र सीमा बल ने अरेस्‍ट किया था। इस गिरफ्तारी के बाद चीनी दूतावास को इसकी सूचना दी गई थी। ये लोग तिब्‍बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिलना चाहते थे जिनको चीनी खुफिया एजेंटों से हमेशा खतरा बना रहता है। वे बेंगलुरु की भी यात्रा करना चाहते थे। बता दें कि चीनी खुफिया एजेंसी अक्‍सर ऐसे अवैध तरीके से अपने एजेंटों को भारतीय इलाके में भेजती रहती है और पकड़े जाने पर उन्‍हें आम नागरिक करार दे देती है। ये चीनी नागरिक भारतीय सैन्‍य ठिकानों की जासूसी भी करते हैं। कई चीनी अवैध रूप से भारत में लोन भी बांट रहे हैं।