
थाईलैंड और कंबोडिया एक दूसरे के साथ भीषण युद्ध में उलझे हुए हैं। गुरुवार को थाई सेना ने एफ-16 लड़ाकू विमानों से कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमला बोल दिया। ताजा संघर्ष में दोनों पक्षों से अब तक 25 लोगों की मौत हुई है।
भारत के पड़ोसी थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक दशक से भी ज्यादा समय से चल रहा सीमा विवाद आखिरकार भीषण युद्ध में बदल गया है। दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ अब तक का सबसे खतरनाक युद्ध लड़ रहे हैं, जिसमें कम से कम 14 लोग मारे गए हैं। दोनों दक्षिण-पूर्व एशियाई देश साझा सीमा को लेकर लंबे समय के साथ विवाद में हैं, लेकिन मई के अंत में एक कंबोडियाई सैनिक की झड़प में मौत के बाद तनाव बढ़ गया। इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और जवाबी कार्रवाई जारी थी।
औपनिवेशिक काल का झगड़ा – यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 800 किमी लंबी सीमा है। यह मुख्यतः 1863 और 1950 के दशक के मध्य में इंडोचाइना पर फ्रांसीसी कब्जे के दौरान खींची गई थी। उस समय थाईलैंड सियाम के नाम से जाना जाता था। फ्रांस और सियाम साम्राज्य के बीच थाईलैंड के वर्तमान क्षेत्र को शामिल करते हुए जिस मानचित्रण पर सहमति बनी थी, वह आज समस्या की मूल वजह है।
Home / News / थाईलैंड और कंबोडिया के बीच मंदिर की लड़ाई सबसे बड़े युद्ध में कैसे बदली, 25 की मौत, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website