Sunday , December 21 2025 6:05 PM
Home / News / F-35 हुआ खराब, रूस-चीन ने उड़ाया मजाक… फिर भारत लौटा ब्रिटिश एयरक्राफ्ट कैरियर, INS विक्रांत के साथ कर रहा युद्धाभ्यास

F-35 हुआ खराब, रूस-चीन ने उड़ाया मजाक… फिर भारत लौटा ब्रिटिश एयरक्राफ्ट कैरियर, INS विक्रांत के साथ कर रहा युद्धाभ्यास


ब्रिटिश कैरियर स्ट्राइक ग्रुप एक बार फिर भारत लौटा है। इस बाद इस कैरियर स्ट्राइक ग्रुप में शामिल युद्धपोत भारतीय नौसेना के आईएनएस विक्रांत के साथ अरब सागर में अभ्यास कर रहे हैं। इस अभ्यास को कई चरणों में आयोजित किया जा रहा है।
भारत और यूनाइटेड किंगडम के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (CSG) पहली बार एक साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास कर रहे हैं। पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में आयोजित अभ्यास कोंकण 2025 में ब्रिटेन के HMS प्रिंस ऑफ वेल्स और भारत के INS विक्रांत ने हिस्सा ले रहे हैं। इस चार दिवसीय युद्धाभ्यास के पहले चरण का आयोजन 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक किया गया। इसके बाद अब इसका दूसरा चरण 9 से 12 अक्तूबर के बीच बंदरगाह पर आयोजित किया जाएगा। इसमें नौसेना कर्मियों के बीच पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक दौरे, खेल कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे।
HMS प्रिंस ऑफ वेल्स विवादों में क्यों – इस अभ्यास को इसलिए खास माना जा रहा है, क्योंकि ब्रिटिश एयरक्राफ्ट कैरियर HMS प्रिंस ऑफ वेल्स कई विवादों के बाद दोबारा हिंद महासागर लौटा है। इस साल जून में हिंद महासागर में एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उस समय इस एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़े एक F-35B लाइटनिंग II विमान को उड़ान के दौरान हाइड्रोलिक खराबी के कारण केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। इस विमान को पांच हफ्तों से ज्यादा समय तक हवाई अड्डे पर ही खड़ा रहना पड़ा, जिसके लिए ब्रिटेन से इंजीनियर भेजे गए थे।