
भारत और पाकिस्तान के बीच मई महीने में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 3 हथियारों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। इसमें भारतीय ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल जेट तथा पाकिस्तान का चीन का बनाया जे-10 सी फाइटर जेट शामिल है। अब दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया इन तीनों ही हथियारों को अपने जखीरे में शामिल कर रहा है। इंडोनेशिया ने राफेल जेट खरीद को पहले ही मंजूरी दे रखी है। वहीं इंडोनेशिया चीन के साथ जे-10 सी फाइटर जेट के लिए डील करने जा रहा है। इसके अलावा भारत के साथ इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के जे-10 सी और भारतीय राफेल जेट के बीच सीधी टक्कर हुई थी। जे-10 सी ने पीएल-15 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से राफेल पर हमला किया था।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने अक्टूबर 2024 में सत्ता संभालने के बाद देश की सेनाओं के आधुनिकीकरण को बहुत तेज किया है। प्रबोवो अब ‘न्यूनतम आवश्यक फोर्स’ बनाने पर काम कर रहे हैं। यह कई दशकों में सबसे बड़ा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इंडोनेशिया की कोशिश अपनी हवाई और नौसैनिक ताकत को मजबूत करना है। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति किसी एक देश पर अपनी निर्भरता को भी नहीं रखना चाहते हैं और इसी वजह से वह फ्रांस से लेकर चीन तक से हथियार खरीदने पर काम कर रहे हैं। इसीलिए वह उन हथियारों को अपनी सेना में शामिल करना चाहते हैं जिन्होंने युद्ध में खुद को साबित किया है।
Home / News / भारतीय ब्रह्मोस, चीनी J-10C, राफेल जेट… ऑपरेशन सिंदूर के 3 सबसे चर्चित हथियारों को खरीद रहा भारत का पड़ोसी मुस्लिम देश
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website