Sunday , February 15 2026 3:19 AM
Home / Sports / “टी20 वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा”, “पाकिस्तान फिसड्डी टीम, उनके बस की नहीं है”- अशोक मल्होत्रा

“टी20 वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा”, “पाकिस्तान फिसड्डी टीम, उनके बस की नहीं है”- अशोक मल्होत्रा

इंटरव्यू- By डॉ. विवेक देव शर्मा

इंदौर- इस बार का क्रिकेट वर्ल्ड कप भारतीय टीम ही जीतेगी यह कहना है पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और कमेंटेटर अशोक मल्होत्रा जी का । एक खास बातचीत में अशोक मल्होत्रा जी ने पाकिस्तान टीम को इस वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से दरकिनार भी कर दिया है ।
सवाल-1.इस बार टी 20 वर्ल्ड कप कौन जीत सकता है, सबसे ज्यादा संभावना किसके जीतने की है।
जवाब 1- सिर्फ और सिर्फ भारत। क्योंकि हमारे देश में हो रहा है और ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी टीम पर भारी पड़ सकते हैं। साथ ही हमारे पास अच्छी खासी गेंदबाजी है। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और बुमराह एवं सिराज को नहीं भूला जासकता है। ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो खेल की दशा और दिशा बदलेंगे और मुझे कोई शक नहीं है। भारत ही ये वर्ल्ड कप जीतेगा और ये वर्ल्ड कप हमारा होगा।

सवाल 2- हमारी बल्लेबाजी की स्ट्रेंथ क्या है
जवाब 2- हमारी बल्लेबाजी में गहराई है।बैटिंग में जिस तरह ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी की है.. अगर पावर प्ले में ये दोनों चल निकले तो हम 250 रन बना सकते हैं। हमारे पास वो क्षमता है। तिलक वर्मा भी कमाल के खिलाड़ी हैं। फिर सूर्य कुमार यादव का बल्ला बोलना शुरू हो गया है हालांकि पहला मैच बहुत ही खौफनाक था लेकिन ये एक खराब दिन था और मुझे यही अपेक्षा है कि इसके बाद ऐसा कोई खराब मैच नहीं होगा। हार्दिक पंड्या हैं, शिवम दुबे और अक्षर पटेल हैं यानी बैटिंग में गहराई है। गेंदबाजी में भी गहराई है और आलराउंड्स भी हैं। सबसे अहम बात ये है कि ये विश्व कप भारत में हो रहा है।

सवाल 3- पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बारे में क्या कहेंगे आप
जवाब 3- पाकिस्तान फिसड्डी टीम है, पाकिस्तान के बस का नहीं है। 1990 की पाकिस्तान और इस पाकिस्तान टीम में जमीन आसमान का फर्क है।और आज भारत और पाकिस्तान की टीम की तुलना ही नहीं की जासकती । उनकी दुकान में माल ही नहीं है। बाबर आजम को रन किए हुए तीन साल हो गए हैं। मुझे नहीं लगता है कि उनके पास ऐसी टीम है कि जो हमारी टीम को चुनौती दे सके ।

सवाल 4- आखिरी 4 सेमीफाइनलिस्ट कौन से होंगे
जवाब 4- पहला तो भारत, फिर न्यूजीलैंड को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वे डार्क हार्स हैं। वे हर बार सेमीफाइनल तक पहुंचते हैं। ऑस्ट्रेलिया भी, हालांकि उनके नए खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें जीतना आता है। जीतने की उनकी प्रकृति है। चौथी टीम साऊथ अफ्रीका क्योंकि जिस तरह की क्रिकेट वे खेल रहे हैं। मैं इंग्लैंड को इसमें नहीं रख रहा हूं।
सवाल

5- कोहली और रोहित की लेगेसी है कि पिछली बार उन्होंने वर्ल्ड कप जीता., क्या इस बार सूर्यकुमार और बुमराह उस लेगेसी को आगे बढ़ा पाएगे।

जवाब 5- देखिए,उनकी लेगेसी की तुलना करने के लिए 20 साल लगेगें। विराट कोहली या रोहित शर्मा बनने के लिए 20 साल की क्रिकेट खेलनी पड़ेगी। आज के खिलाड़ी फटाफट क्रिकेट वाले हैं और वैसे खिलाड़ी ना आ सकते हैं ना आएंगें । क्योंकि ये टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते, वनडे क्रिकेट उतनी नहीं खेलते और टी 20 के लठैत खिलाड़ी हैं जहां गेंद हिलता है वहां नहीं खेल पाते हैं। तो मैं आज के खिलाड़ियों की उनके साथ तुलना नहीं करना चाहता। लेकिन माडर्न डे खिलाड़ी हैं वो फियरलेस क्रिकेट खेलते हैं बेखौफ क्रिकेट खेलते हैं उनकी मानसिकता अलग है। जो शायद विराट या रोहित समय लेकर खेलते थे लेकिन मार्डन डे खिलाड़ी आते ही पहली गेंद पर हिट मारते हैं।ये वही फर्क है जैसे सचिन, सौरव, रिकी, जयसूर्या, संगकारा जब फर्स्ट टाइम आईपीएल खेले थे तो बहुत चुनौती मिली थी। तो ये जेनेरेशन गैप है। खेल की गति बहुत बढ गई है। हालांकि विराट जैसी फिटनेस किसी के पास नहीं है लेकिन खेल की गति जिस तरह से बढ़ी है उसके चलते पुराने खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होता। मुझे 200फीसदी उम्मीद है कि वर्ल्ड कप हमारा है।