
इंटरव्यू- By डॉ. विवेक देव शर्मा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान पद्मश्री अंजुम चोपड़ा का कहना है कि भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार अपने रिसोर्सेस का बहुत ही अच्छे तरह से इस्तेमाल करते हैं और यही बात उनकी कप्तानी की विशेषता है। एक खास बातचीत में अंजुम ने ये उम्मीद भी जताई कि आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ज़रूर पहुंचेगी और अपना टी20 विश्व कप का खिताब भी बचाएगी।
सवाल-1. भारतीय टीम का अब तक का सफर कैसा रहा और अब सुपर 8 एवं आगे के सफर की संभावनाएं दिख रही हैं
जवाब 1- सुपर 8 तक का सफर निश्चित रुप से अच्छा रहा है और इंडियन टीम जीती है। उम्मीद यही है कि आगे भी अच्छा रहेगा। ये अच्छी चीज है कि सभी लोगों को अच्छा टाईम मिला है खेलने का, आफ-कोर्स अभिषेक शर्मा का थोड़ा सा फार्म का कन्सर्न है लेकिन लार्जली ज्यादातर भारतीय टीम के चैक बॉक्स सभी चीजों के हुए हैं सुपर 8 तक आने के सफर के दौरान। चाहे वो बल्लेबाजी हो गेंदबाजी या फिर फील्डिंग। मुझे पूरा भरोसा है कि सुपर 8 भी अच्छा ही जाएगा। पहले सुपर 8 क्लीयर करें उसके बाद सेमीफाइनल के बारे में आगे सोचेंगे।
सवाल 2- भारतीय टीम के दो बड़े मजबूत स्ट्रेंथ क्या हैं जो हमें खिताब बचाने के लिए प्रेरित करेंगी।
जवाब 2- छोटे फार्मेट में कितनी भी स्ट्रेंथ हो लेकिन आप बहुत ज्यादा कान्फिडेंट नहीं हो सकते। चाहे वो घरेलू कंडिशन हों या भारतीय टीम का ओवरआल गेम हो, बाकी टीमें भी जो सुपर 8 में आई हैं वो सभी अच्छी हैं। हम चाहेंगे कि भारतीय टीम अपना खिताब बचाए लेकिन पहले सुपर 8 को पार करके सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। उसके बाद आगे का देखेंगे और भारतीय टीम की ओवरआल स्ट्रेंथ है ही तभी हम डिफेडिंग चैंपियंस हैं।
सवाल 3- आपके अनुसार सेमीफाइनल में कौन कौन सी टीमें जा सकती हैं।
जवाब 3- ये कहना बहुत मुश्किल हैं सभी टीमें अच्छी हैं। क्योंकि सभी टीमें जीतकर ही आई हैं सुपर8 में। जिम्बाब्वे ने भी 2 क्वालिटी मैच खेलकर जीते हैं तो वो भी पूरा उम्मीद करेंगे कि यहां पर अच्छा प्रदर्शन करें। सभी को अच्छा खेलना पड़ेगा सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए।
सवाल 4- कप्तान सूर्य कुमार की कप्तानी का सबसे बड़ा बात क्या है
जवाब 4- सूर्यकुमार अपने रिसोर्सेस अच्छी तरह से इस्तेमाल करते हैं। उनके पास अनुभव भी है और आपशन्स भी बहुत अच्छे हैं। आपशन्स होना एक बात है और उन्हें सही तरीके से कंसिसटेंटली इस्तेमाल करना अलग बात है। वे जो हॉर्सेस फार कोर्सेस की रणनीति अपना कर चल रहे हैं वो काफी अच्छी रही है और उनकी विशेषता भी है। और साथ ही सूर्यकुमार यादव खुद भी वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं।
Home / Sports / “कप्तान सूर्यकुमार अपने रिसोर्सेस को बहुत अच्छी तरह से इस्तेमाल करते हैं” – अंजुम चोपड़ा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website