
हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश हाेती है कि वह अपनी शादी के दिन काे यादगार बनाएं। इसलिए वह अपने अाउटफिट से लेकर हर उस चीज़ पर खास ध्यान देते हैं, जाे उनके लुक काे परफेक्ट बनाए। लड़काे काे भी शादी से पहले अपनी शेरवानी चुनते हुए कुछ खास बाताें काे ध्यान में रखना चाहिए।
जानें किन बाताें का रखें ध्यानः-
फिटिंग
शेरवानी चुनते समय साइज़ पर खास ध्यान दें। परफैक्ट लुक के लिए एकदम फिट शेरवानी खरीदें।
लंबाई
अगर आपका शरीर बड़ा है तो आपको लंबी शेरवानी पहननी चाहिए। इससे आप पतले दिखेंगें। पतले लोगों को घुटनों से नीचे तक शेरवानी पहननी चाहिए जो आपको थोड़ा मोटा दिखने में मदद कर सके।
फैब्रिक
शादी की रस्में बहुत लंबी चलती हैं। ऐसे में शेरवानी का फैब्रिक एेसा हाेना चाहिए, जिसमें अाप कंफर्टेबल महसूस करें। वर्ना अापका मजा किरकिरा हाे सकता है।
ब्रोच
शादी के दिन हर शख्स की नजर दूल्हा-दुल्हन पर ही टिकी हाेती है। इसलिए एक खूबसूरत ब्रोच आपकी शेरवानी की चमक को और बढ़ा सकता है।
लोअर्स और जूते
चूड़ीदार या पायजामे की जगह आप धोती, स्कर्ट, ट्राउज़र के साथ भी शेरवानी पहन सकते हैं। इसके साथ ही जूते भी एेसे चुनें जो आपकाे एक कंप्लीट लुक दे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website