
आयरलैंड। आपने लव स्टोरी के कई किस्से सुने होंगे। आज आपको एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना और देखा होगा। हो सकता है इस लव स्टोरी पर कई लोगों को विश्वास भी नहीं कर सके लेकिन सच बिल्कुल सही है।
जी हां, हम बात कर रहे है नॉर्दन आयरलैंड के डाउनपैट्रिक शहर में रहने वाली 45 वर्षीय अमांडा टीग की। अमांडा ने किसी मनुष्य से नहीं बल्कि भूत से शादी की। दोनों के बीच पहले दोस्ती से हुई और फिर शादी कर ली।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अमांडा ने कहा है कि करीब 300 साल पहले उनके पति जैक की मौत हो गई थी। वो एक हाईटियन समुद्री लुटेरा था। मैंने कभी उन्हें देखा नहीं। लेकिन जैक बताते हैं कि वो डार्क हैं और काले लंबे बाल हैं। अपराध होने के कारण उन्हें 1700 के दौरान मौत की सजा सुना दी गई थी।
अमांडा के पूर्व पति से 5 बच्चे भी हैं। लेकिन उनके वो एहसास नहीं होता जो उनके जैक से मिलता है। वो बताती है- मैं जैक के साथ डेट पर जाती हूं, हमारी बीच में कहा सुनी भी होती रहती हैं। हम साथ में क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते हैं।
अमांडा ने कहा, जैक ने कभी अपने जीवनकाल में शादी नहीं की। वो एक शक्तिशाली आत्मा हैं। जैक के प्रपोज करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
दोनों ने फिर धूमधाम से शादी करने का फैसला किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शादी के दिन उनका परिवार और 12 दोस्त शामिल हुए थे।
शादी करने के बाद अमांडा ने तस्वीरें भी क्लिक कराईं। जहां उनके साथ में एक झंडा लगा हुआ था
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website