
लंदन: हॉलीवुड ड्रामा फिल्म ‘लेडी एंड द ट्रैम्प’ का जल्द ही रीमेक बनने जा रहा है। इसका निर्देशन ‘द लेगो निन्जागो मूवी’ के निर्देशक चार्ली बीन करेंगे। वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, हालांकि लाइव एक्शन फिल्म वाल्ट डिज्नी के आगामी डिजिटल स्ट्रीमिंग सेवा की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। डिजिटल प्लेटफॉर्म विदेशों से पहले इसे घरेलू दर्शकों के लिए शुरू होगा। एनिमेटेड फिल्म मूल रूप से 22 जून 1955 को रिलीज हुई थी।
लेडी एक बिगड़ैल कॉकर स्पैनियल (कुत्ते की एक नस्ल) है। वह इस बात से दुखी रहती है कि उसके मालिक-मालकिन उसके साथ ठीक व्यवहार नहीं करते क्योंकि वे माता-पिता बनने वाले हैं। जब लेडी के दोस्त जॉक और ट्रस्टी उसे बच्चे के बारे में समझाने की कोशिश करते हैं, तभी बीच में ट्रैम्प दखल देता है और कहता है, “जब बच्चा आ जाता है, तो कुत्ते को घर से निकाल दिया जाता है।”
फिल्म ‘द जंगल बुक’ का निर्माण कर चुके ब्रिगैम टेलर इस फिल्म का निर्माण करेंगे और एंड्रयू बुजेल्स्की इसकी पटकथा लिखेंगे। फिल्म 2019 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website