Sunday , February 22 2026 8:23 AM
Home / Entertainment / टीना फे को क्लूनी से किस लिए सता रहा हैं डर

टीना फे को क्लूनी से किस लिए सता रहा हैं डर


लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री टीना फे का कहना है कि उन्हें और अभिनेत्री एमी पॉहलर को जॉर्ज क्लूनी द्वारा अपना मजाक उड़ाए जाने का डर सताता रहा।

दरअसल दोनों ने गोल्डन ग्लोब अवॉड्र्स में अभिनेता का मजाक उड़ाया था।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, टीना (47) ने कहा कि उन्हें और उनकी दोस्त को क्लूनी द्वारा बदले के तौर पर निशाना बनाए जाने का डर सता रहा है, जो दूसरों को अपने व्यंग्य से निशाना बनाने के लिए जाने जाते हैं।

फे ने समारोह में मजाक में कहा था कि ‘ग्रैविटी’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामित हुई है। यह जॉर्ज क्लूनी की कहानी है कि कैसे वह अपनी हमउम्र महिला के साथ एक और मिनट बिताने के बजाय अंतरिक्ष में जाना पसंद करेंगे और वहां मरना चाहेंगे।

इस मजाक पर टीना ने कहा कि क्लूनी इसे हल्के में नहीं लेंगे।