
क्रिकेट विश्व कप जीतकर इंटरव्यू दे रहे इंगलैंड टीम के ऑलराऊंडर मोईन अली की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, उक्त वीडियो में मोईन का इंटरव्यू दक्षिण अफ्रीका की स्टार एंकर एल्मा स्मिट ले रही है। खास बात यह है कि मोईन उन्हें बिना देखे ही पूरी इंंटरव्यू दे रहे हैं। महिलाओं के प्रति इज्जत दिखाने के चलते मोईन की खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर मोईन अली की इन वीडियोज को मिलियन से ज्यादा व्यू मिल रहे हैं।
जानें कौन है महिला एंकर एल्मा स्मिट
एल्मा स्मिट दक्षिण अफ्रीका की मशहूर खेल पत्रकार हैं। 33 साल की एल्मा इससे पहले रग्बी कवर करती थी। उन्होंने 2011 का रग्बी वल्र्ड कप भी कवर किया हुआ है। एल्मा के पति रिचर्ड मेसपैरो मशहूर गोल्फर हैं। एल्मा रग्बी, क्रिकेट के अलावा गोल्फ की भी कवरेज कर चुकी है। कई एजेंसियों के लिए वह हॉट फोटोशूट भी करवा चुकी हैं।
शैपेंन के कारण छोड़ दिया था वल्र्ड कप सेलिब्रेशन
मोईन अली इससे पहले भी अपने साथी आदिल रशीद के साथ वल्र्ड कप सेलिब्रेशन का मौका छोडऩे के कारण चर्चा में आए थे। दरअसल, सेलिब्रेशन के दौरान इंगलैंड के प्लेयर रस्म अनुसार शैम्पेन की बोतल खोल रहे थे। मोईन और आदिल ने जैसे ही यह देखा वह सेलिब्रेशन से पीछे हट गए। दरअसल मोईन और आदिल ने धार्मिक मान्याताओं के कारण सेलिब्रेशन से पीछे हटने का फैसला लिया था क्योंकि इसमें शैम्पेन का इस्तेमाल हो रहा था।
मोईन अली का विश्व कप में प्रदर्शन
मोईन ने क्रिकेट विश्व कप 2019 के दौरान ऑलराऊंड प्रदर्शन किया था। विश्व कप में खेले गए 10 मुकाबलों में मोईन ने 267 रन तो बनाए ही साथ ही साथ 9 विकेट भी अपने नाम की थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website