Tuesday , December 23 2025 1:46 PM
Home / News / 76 दिन, 3 हजार से ज्यादा मौतें, वुहान के लोग आज लांघ सकेंगे लक्ष्मण रेखा

76 दिन, 3 हजार से ज्यादा मौतें, वुहान के लोग आज लांघ सकेंगे लक्ष्मण रेखा


कोरोना का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर से लॉकडाउन हटा दिया गया। 23 जनवरी को वुहान में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। वुहान में कोरोना वायरस की वजह से 3300 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं।
कोरोना महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर से 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा दिया गया। बुधवार आधी रात के बाद से वुहान के लोग लॉकडाउन के कैद से आजाद होंगे। कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद 23 जनवरी को शहर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, जिसके बाद से शहर की 11 मिलियन आबादी को घरों में कैद होकर रहने को मजबूर होना पड़ा था।
करोना भईरास वूवान से पूरे विश्व में फैला दिया गया, लेकिन बेइजिंग, सॅंगहाइ जैसा चीनी शहर में कोई असर नहीं, क्यूं ?
सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंवुहान कोरोना का केंद्र रहा है और इस शहर में घातक वायरस की वजह से 3300 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं। 82 हजार से ज्यादा लोग वुहान में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। ताजा सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते कुछ हफ्तो से शहर में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया।
76 दिनों के लॉकडाउन के दौरान वुहान के लोगों को घरों से बाहर निकलने की सख्त मनाही थी। इस दौरान केवल जरूरी कामो के लिए ही बाहर जान की अनुमति थी। शहर की सीमाओ को सील कर दिया गया था।
लॉकडाउन की समाप्ति पर वुहान शहर में यांग्त्जी नदी के किनारे जश्न का आयोजन किया गया। इस दौरान एनिमेटेड इमेजेस की मदद से स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना के मरीजों की तस्वीरें उकेरी गईं। साथ ही वुहान को एक हीरोइक सिटी के तौर पर दर्शाया गया। लोग इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए। लॉकडाउन की समाप्ति से पहले शहर के उच्चाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट्स का दौरा किया और यह सुनिश्चित किया कि शहर लॉकडाउन की समाप्ति के लिए पूरी तरह से तैयार है।