
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के पिता ने शुक्रवार को स्पेनिश लीग को पत्र लिखकर कहा कि उनका बेटा 700 मिलियन यूरो चुकाये बिना तुरंत बार्सीलोना छोड़ने के लिए स्वतंत्र है। इससे पहले लीग ने कहा था कि मेस्सी का करार जून 2021 तक है और वह जुर्माना भरे बिना नहीं जा सकते।
जॉर्ज मेस्सी ने पत्र में कहा कि अनुबंध इसकी अनुमति देता है कि सत्र के आखिर में उनका बेटा क्लब छोड़ सकता है। मेस्सी ने चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल में बायर्न म्युनिख के हाथों 8.2 से शर्मनाक हार के बाद भी इसका जिक्र किया था। बार्सीलोना पूरी कोशिश में लगा है कि मेस्सी अपना मन बदल लें और क्लब छोड़कर नहीं जाए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website