Tuesday , February 10 2026 4:51 AM
Home / Sports / निशिकोरी पर आसान जीत से नोवाक जोकोविच सेमीफाइनल में

निशिकोरी पर आसान जीत से नोवाक जोकोविच सेमीफाइनल में


सर्बिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने जापान के केई निशिकोरी को सीधे सेटों में हराकर यहां टोक्यो ओलंपिक खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जोकोविच ने निशिकोरी को कोई मौका नहीं दिया और 6-2, 6-0 से आसान जीत दर्ज की। इस साल अभी तक तीनों ग्रैंडस्लैम जीतने वाले जोकोविच ने इस तरह से ‘गोल्डन स्लैम’ की उम्मीदें भी जीवंत रखी।
जोकोविच यहां स्वर्ण पदक और फिर यूएस ओपन का खिताब जीतने पर गोल्डन स्लैम पूरा कर सकते हैं। अभी तक केवल स्टेफी ग्राफ ने 1988 में महिला वर्ग में यह कारनामा किया था। महिला वर्ग में स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच ने कजाखस्तान की इलेना रेबेकिना को 7-6 (2), 4-6, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।