Sunday , September 20 2026 11:10 AM
Home / News / जानिए कौन है 41 वर्षीय संदिग्‍ध Tetsuya Yamagami, जिसने भरी सभा में कर दी जापान के पूर्व पीएम की गोली मार कर हत्या

जानिए कौन है 41 वर्षीय संदिग्‍ध Tetsuya Yamagami, जिसने भरी सभा में कर दी जापान के पूर्व पीएम की गोली मार कर हत्या

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार को गोली चला दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अधिकारियों के मुताबिक, 67 वर्षीय आबे को विमान से फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जापान के पूर्व पीएम की हत्या ने पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया है। शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले संदिग्ध हमलावर को पुलिस ने घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है। संदिग्ध हमलावर की पहचान 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी के तौर पर हुई है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामागामी नारा शहर का रहने वाला बताया जा रहा है। जापान के एक मीडिया हाउस एनएचके के मुताबिक, यामागामी शिंजो आबे से असंतुष्ट था और उनको जान से मारना चाहता था। फूजी टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी कथित तौर पर समुद्री आत्मरक्षा बल (Self-Defence Force) का पूर्व सैनिक रहा है।
हमले के एक चश्मदीद ने स्थानीय मीडिया हाउस को बताया कि हमलावर ने शिंजो आबे पर गोली चलाने के बाद भागने की कोशिश नहीं की। उसने बंदूक रख दी और आबे के सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर वह मौके पर ही रहा। आबे पर हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार एक सेल्फ मोडिफाइड गन थी। जबकि पुलिस ने पहले इसे शॉटगन बताया था।