
मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है और कुछ ही दिनों में गर्मी बहुत ज्यादा हो गई है। महाराष्ट्र की घटना के बाद देश के कई राज्यों में हीट स्ट्रोक से सावधान रहने की सलाह दी गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी पहचान क्या है?
हीट स्ट्रोक को पहचानने के लिए इसके लक्षणों के बारे में जानकारी होना चाहिए। मगर इससे भी पहले हीट एग्जॉशन होता है, जिसे ठीक ना करने पर कभी भी हीट स्ट्रोक आ सकता है। आइए इन लक्षणों के बारे में जानते हैं।
जब गर्मी के कारण शरीर से काफी ज्यादा पानी और नमक निकल जाता है, तो हीट एग्जॉशन होता है। सीडीसी के मुताबिक (ref.), इसका खतरा बुजुर्ग, हाई ब्लड प्रेशर के मरीज और गर्मी-धूप में रहने वाले लोगों को ज्यादा होता है।
लू से बचने के उपाय
गर्मी में लू से बचना है तो जरूर अपनाएं ये आसान उपाय
हीट स्ट्रोक से पहले दिखते हैं हीट एग्जॉशन के लक्षण
हीट स्ट्रोक से पहले दिखते हैं हीट एग्जॉशन के लक्षण
सिरदर्द
जी मिचलाना
सिर घूमना
कमजोरी
चिड़चिड़ापन
प्यास लगना
अत्यधिक पसीना निकलना
शरीर का तापमान ज्यादा होना
पेशाब कम निकलना
तुरंत करें ये काम
तुरंत करें ये काम
अगर आप बहुत देर से धूप या गर्म हवा के बीच हैं और हीट एग्जॉशन के कोई भी लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत छांव में चले जाएं। वहां, बैठ जाएं और नॉर्मल से थोड़ा ठंडा पानी पीएं। शरीर का तापमान नॉर्मल आने तक कोई भी काम करने से बचें।
लू लगना ही है हीट स्ट्रोक – आम भाषा में हीट स्ट्रोक को लू लगना कहते हैं। इसमें शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता है और 10 से 15 मिनट में बॉडी टेंप्रेचर 106 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच जाता है। अगर इस स्थिति में आपातकालीन चिकित्सा नहीं मिलती तो जान का खतरा हो सकता है।
हीट स्ट्रोक के लक्षण – हीट स्ट्रोक के लक्षण
कंफ्यूजन
साफ ना बोल पाना
शरीर बहुत ज्यादा गर्म होना
बहुत पसीना आना
दौरे, आदि
हीट स्ट्रोक आने पर क्या करें?
हीट स्ट्रोक आने पर क्या करें?
सीडीसी कहता है कि इस समस्या में तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। वहां, पहुंचने तक निम्नलिखित स्टेप उठाएं।
मरीज को ठंडे और धूप से दूर जगह पर ले जाएं।
संभव हो तो बर्फ के पानी से नहलाएं।
त्वचा को गीला करें।
त्वचा पर ठंडा गीला कपड़े रखें।
मरीज के आसपास हवा रखें।
सिर, गर्दन, बगल और जांघ पर गीला कपड़ा रखें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website