
बॉलीवुड एक्ट्रैस ट्विंकल खन्ना अक्सर अपने बेबॉक बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। ट्विंकल अपने बच्चों के साथ एक मां से ज्यादा एक दोस्त का रिश्ता रखती हैं।
हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘उनके बच्चे बहुत ही शैतान हैं। मेरे बच्चे मेरी फिल्मों के सीन्स निकालकर उसका मजाक बनाते हैं। वह फिल्म ‘जान’ (1996) के एक सीन को बार-बार चलाते हैं। जिसमें मैं एक आदमी के सीने के आस-पास किस करती हूं। मेरे एक बर्थडे पर तो उसने इसका कोलाज बनाया था।
बता दें कि अक्षय और ट्विंकल के बेटे आरव अभी केवल 15 साल के हैं। उनके फीचर्स और कॉम्प्लेक्शन के हिसाब से वह किसी हॉलीवुड टीनएज फिल्म के हीरो लगते हैं। फिलहाल आरव मुंबई के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। ट्विंकल इन दिनों प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। 9 फरवरी को उनके प्रोडक्शन की फिल्म ‘पैडमैन’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर अहम भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे।
Home / Entertainment / Bollywood / 15 साल का ये लड़का बना अक्षय की पत्नी ट्विंकल का बड़ा आलोचक, इस सीन पर उड़ाता है मजाक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website