
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया लगातार अंतरराष्ट्रीय नियमों की अनदेखी करते हुए एक बार एक मिसाइल दाग रहा है। उत्तर कोरिया ने इस बार अपनी राजधानी प्योंगयांग से पूर्वी दिशा में जापान की ओर एक मिसाइल छोडी है। दक्षिण कोरिया और जापान की सरकार ने इसकी पुष्टि की है।
दक्षिण कोरिया की सेना ने अनुसार यह मिसाइल करीब 770 किलोमीटर की ऊंचाई तक गई और इसने करीब 3700 किलोमीटर का सफर किया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक जापान के एनएचके टीवी ने जानकारी दी है कि यह मिसाइल स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 6:57 बजे छोड़ी गई और यह 7:06 बजे जापान के होकाइडो द्वीप के ऊपर से गुजरी है।
उत्तर कोरिया द्वारा की गई इस कार्रवाई का जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने चेताते हुए कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है। आबे ने कहा है कि जापान इसे उत्तर कोरिया द्वारा उकसाने वाली गतिविधी को कभी सहन नहीं करेगा। उत्तर कोरिया की इस हरकत के बाद जापान ने अपने लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। दक्षिण कोरिया और अमेरिका इस मिसाइल लॉन्च के ब्यौरों पर नजर रखे हुए हैं। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाई है।
उत्तर कोरिया द्वारा दागी मिसाइल के जापान के ऊपर से होकर गुजरने पर अमेरिका ने चीन और रुस को इस संदर्भ में कदम उठाने की बात कही है। अमेरिका ने उत्तर कोरिया के करीबी देशों चीन और रुस से कहा है कि वो उत्तर कोरिया के उकसाने वाले कदमों के प्रति एक्शन ले।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website