
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस हफ्ते भारत का दौरा कर रहे हैं। वो गुरुवार को मुंबई आ रहे हैं। लेकिन उनके दौरे को इस तरह से प्लान किया गया है जो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिर्च लगाने वाला हो सकता है। मार्क कार्नी भारत दौरे के बाद जापान और ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा करने वाले हैं। ये तीनों ही देश क्वाड पार्टनर्स हैं, जिनमें चौथा देश अमेरिका है। इसीलिए सवाल ये हैं कि क्या मार्क कार्नी के क्वाड पार्टनर्स देशों के दौरे को बहुत प्लान के साथ डिजाइन किया गया है? QUAD माइनस अमेरिका… क्या डोनाल्ड ट्रंप को कोई खास संदेश देने की कोशिश की जा रही है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले मार्क कार्नी ने चीन का दौरा किया था, जिसपर ट्रंप काफी भड़क गये थे।
ओटावा में भारतीय राजदूत दिनेश के पटनाइक ने वियॉन से बात करते हुए कहा कि “मार्क कार्नी का दौरा इस बात का सबूत है कि हमारे रिश्ते मजबूत हैं और हम इसे अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं।” इसके अलावा सबसे खास डेवलपमेंट खालिस्तान समर्थकों को लेकर हुआ है। ऐसा लग रहा है कि मौजूदा जियो-पॉलिटिक्स कनाडा में खालिस्तानियों के दशकों पुराने नेटवर्क को तोड़ देगा। कनाडाई पीएम ने खालिस्तान समर्थकों पर भारत की चिंता को समझने और उनके खिलाफ सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।
खालिस्तान पर कनाडा समझ रहा भारत की चिंता? – भारतीय राजदूत ने कहा कि “कनाडाई खालिस्तानियों पर हमारी चिंता अभी पहले से ज्यादा समझ रहे है। वे हमारे साथ काम कर रहे हैं। हमारे NSA का दौरा बहुत जरूरी था। NSA अजीत डोभाल यहां आए और उन्होंने पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर और कनाडाई NSA नैथली ड्रोइन के साथ खालिस्तानियों को लेकर बैठक की हैं। इस दौरान दोनों देशों ने मिलकर कार्रवाइयों को लेकर एक फ्रेमवर्क बनाया है।” भारतीय राजदूत ने पुष्टि की है कि मार्क कार्नी के भारत दौरे के समय खालिस्तानियों को लेकर बात होगी।
Home / News / अमेरिका के बिना QUAD? कनाडाई PM का दिल्ली दौरा मास्टर स्ट्रोक, भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान के साथ नया गुट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website