
मुंबईः बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ चीन में रिलीज हो गई है और फिल्म ने वहां भी अपनी ताबड़तोड़ कमाई शुरू कर दी है। फिल्म ने पहले ही दिन 13.19 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के कलेक्शन की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है।
इससे पहले आमिर की फिल्म ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ को भी चीन में पंसद किया गया था। इसके साथ ही केवल ‘पीके’ ने ही चीन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था और उसने अपनी रिलीज के 16 दिनों में यह किया था।
बता दे कि आमिर खान कि फिल्म दंगल ने देशभर में कुल 742 करोड़ की कमाई थी। चीन में रिलीज के पहले ही दिन आमिर खान की दंगल फिल्म ने रिकॉर्ड 15 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।
गौरतलब है कि, फिल्म दंगल में हमे आमिर खान व उनके साथ में गीता व बबिता के रोल में नजर आ रही अभिनेत्रियां सानया मल्होत्रा, फातिमा सना शैख़,जायरा वसीम ने फिल्म में काफी मेहनत भी की थी जो के पूरी तरह से सफल भी रही है। अब इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बल्ले बल्ले के बाद पता चला है की ‘दंगल’ को पकिस्तान ने भी रिलीज करने के लिए कुछ शर्त दी थी जिसे हमारे फिल्म के सुपरस्टार आमिर खान ने मानने से साफ इंकार कर दिया था।
हालांकि ‘दंगल’ ने ‘बाहुबली’ को स्क्रीन्स के मामले में पछाड़ा है। ‘बाहुबली 2’ भारत में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी, वहीं ‘दंगल’ चीन में 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। ‘दंगल’ की को-प्रोड्यूसर डिजनी इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट अमृता पांडे ने चीन में फिल्म के रिलीज से पहले कहा, ‘दंगल चीन में 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। जो अब तक किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। हम चीन में इस फिल्म को रिलीज करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website