Thursday , February 19 2026 2:25 PM
Home / Entertainment / Bollywood / सोनम के बाद अब स्वरा-दिव्या ‘शीर-कोरमा’ निभाएंगी लेस्बियन का किरदार

सोनम के बाद अब स्वरा-दिव्या ‘शीर-कोरमा’ निभाएंगी लेस्बियन का किरदार


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में लेस्ब‍ियन का किरदार निभाया था। वहीं, एक बार फिर फिल्म ‘शीर-कोरमा’ में लेस्ब‍ियन प्रेम को दिखाया जाएगा, जिसमें स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता भी एक दूसरे की प्रेमिका का किरदार निभाएंगी। फिल्म में स्वरा और दिव्या के अलावा वरिष्ठ एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को फराज आरिफ अंसारी ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म की बात करें तो ‘शीर-खुरमा’ एक ऐसी महिला की कहानी है जिसमें वो अपने परिवार से संबंध, पहचान और स्वीकृति की भावना की खोज कर रही है।
बता दें कि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म के अलावा ‘दोस्ताना’, ‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’, ‘फायर’, ‘फैशन’, ‘अलीगढ़’ जैसी फिल्में हैं, जिनमें समलैंगिकता को कहानी के जरिए दर्शाने की कोशिश की गई है।