Wednesday , October 16 2024 12:18 PM
Home / Entertainment / Bollywood / Ratan Tata के निधन से दुखी अजय देवगन ने उठाया बड़ा कदम, रतन टाटा सर के सम्मान में पोस्टपोन कर दिया सारा प्लान

Ratan Tata के निधन से दुखी अजय देवगन ने उठाया बड़ा कदम, रतन टाटा सर के सम्मान में पोस्टपोन कर दिया सारा प्लान


भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पूरा देश इस वक्त शोक में डूब गया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। अजय देवगन और सलमान खान समेत कई फिल्मी हस्तियों ने दुख जताया। अजय देवगन ने बताया है कि उनके निधन से दुखी उन्होंने अपना इवेंट टाल दिया है।
अद्भुत शख्सियत वाले देश के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा हमारे बीच अब नहीं रहे, जो अपने बिजनेस ही नहीं बल्कि नेक काम के लिए हमेशा जाने जाएंगे। आज उनके निधन को लेकर पूरा देश शोक में डूबा है। 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली। फिल्मी सितारों ने भी देश के इस महान हीरो के लिए दुख जताया है। अजय देवगन ने भी उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्होंने अपना एक जरूरी काम कैंसिल कर दिया है।
रतन टाटा के लिए सलमान खान , सिमी ग्रेवाल, प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त, अजय देवगन समेत कई अन्य लोगों ने दुख जताया है। इस बीच, अजय देवगन ने एक पोस्ट करके भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के लिए दुख जताते हुए कुछ बातें कही हैं।
अजय देवगन ने जताया रतन टाटा के निधन पर शोक – अजय देवगन को आज 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे एक्स (पहले ट्विटर) पर एक इंटरेक्टिव सेशन करना था। दरअसल ये ‘सिंघम अगेन’ को लेकर एक प्रमोशन इवेंट था। जैसे ही रतन टाटा के निधन की खबर सामने आई, उन्होंने घोषणा की कि यह सेशन पोस्टपोन किया जा रहा है। अजय ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, ‘दुनिया एक दूरदर्शी शख्स के जाने का शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उससे परे उनके योगदान अतुलनीय है। हम उनके बहुत आभारी हैं। रेस्ट इन पीस, सर।’
‘हम #AskAjay सेशन को अगली सूचना तक पोस्टपोन कर रहे हैं’ – इसके बाद अजय ने घोषणा की कि उनके सम्मान में, जो इंटरेक्टिव सेशन होना था आज वो फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अजय ने लिखा, ‘दिवंगत रतन टाटा सर के सम्मान में, हम #AskAjay सेशन को अगली सूचना तक पोस्टपोन कर रहे हैं।’ अजय के इस कदम की लोग सराहना कर रहे हैं।