
मुंबई: एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा अगस्त से सिंगापुर के जाने-माने आईबी स्कूल ‘यूनाइटेड कॉलेज ऑफ साउथईस्ट एशिया’ की स्टूडेंट बनने जा रही है। इस टॉप कॉलेज में सोनम कपूर और कई स्टार पढ़ चुके हैं।
बता दें कि काजोल और अजय चाहते हैं कि उनकी बेटी को बेस्ट एजुकेशन मिल सके। दरअसल, अजय ने लंदन में नया घर खरीदा है और तब से वह न्यासा को लंदन भेजने के बारे में सोच रहे थे। वह उनका फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन भी है। लेकिन वह अब उसे सिंगापुर पर भेज रहें हैं, क्योंकि वह मुंबई से करीब है।
कहा जाता है कि उन दोनों शहरों के बीच 5 फ्लाइट हैं। जिससे न्यासा को आना-जाना आसान होगा। स्कूल की सभी फोरमैलिटीस पूरी करने के लिए जुलाई में काजोल और न्यासा सिंगापुर जाएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website