
टीम इंडिया ने तीसरे व आखिरी टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 30 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम की। ऐसे में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब अख्तर ने का मानना है कि भारत ने ये साबित कर दिया है कि इस मैच के बाद बॉस कौन है।
दरअसल, भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद अख्तर ने कहा, ‘भारत ने साबित किया कि इस मैच का बॉस कौन है। भले ही भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मुकाबला गंवा दिया हो, लेकिन उसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की इसमें रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी को श्रेय जाता है। रोहित असाधारण प्रतिभा हैं, वह जब चाहें तब रन बना सकते हैं।’
आपको बता दें कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। चाहर ने हैट्रिक के साथ छह विकेट चटकाए। उन्होंने केवल 3.2 ओवर में सात रन देकर छह विकेट चटकाए। इसके साथ ही चाहर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website