
सोशल मीडिया पर इन दिनों #BottleCapChallenge चल रहा है। इसमें एक शख्स को रिवर्स किक के साथ सामने रखी एक बोतल के ढक्कन को खोलना होता है, लेकिन शर्त ये है कि ये बोतल नहीं गिरनी चाहिए।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स के बाद अब विद्युत जामवाल ने भी इस चैलेंज को पूरा किया। लेकिन इसमें उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन बोतलों का ढक्कन एक ही किक से खोल दिया।
बता दें अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं। वीडियो में अक्षय कुमार गोल घूमते हुए अपने पैर से बोतल का ढक्कन खोलते हैं।
ये वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है- मैं खुद को इस चैंलज को करने से रोक नहीं पाया हूं #BottleCapChallenge तो लड़कों और लड़कियों इसे करो टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल को भी इस चैंलेज के लिए इनवाइट किया गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website