Wednesday , March 11 2026 11:57 PM
Home / Entertainment / Bollywood / अक्षय कुमार ने किया खुलासा, आखिर क्यों करते हैं अलग अलग जॉनर की फिल्में

अक्षय कुमार ने किया खुलासा, आखिर क्यों करते हैं अलग अलग जॉनर की फिल्में


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक्शन हीरो के तौर पर पहचान बनाने वाले अभिनेता हैं। अक्षय हमेशा अपनी फिल्मों में कुछ न कुछ नया करते रहे हैं। जैसे कि हम देख रहे हैं कि अक्षय पिछले कुछ सालों से अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम कर रहे हैं। साल 2019 की शुरुआत में अक्षय जहां केसरी में नजर आए, वहीं अब 15 अगस्त को मिशन मंगल में नजर आने वाले हैं।
अक्षय ने खुलासा किया है कि आखिर वह क्यों अलग-अलग जॉनर की फिल्में करते हैं। उन्होंने बताया, ‘‘मेरी ज्यादातर फिल्में पैडमैन, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, यहां तक कि मिशन मंगल हैं, मेरी हर फिल्म में एक चीज और है वो है महिला सशक्तिकरण, लेकिन मैं हाउसफुल, राउडी राठौर और एक गुड न्यूज जैसी फिल्में भी करना चाहता हूं।

ऐसा नहीं है कि मैं केवल किसी मुद्दे पर बनी फिल्में करता हूं। जब भी मुझे एक मौका और एक अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है, मैं उसे पूरा करता हूं। मैं अपनी किटी में हर तरह की फिल्में करना चाहता हूं।”
अक्षय कुमार ने कहा, ‘‘ये सभी चीजें मुझे अपने अनुभव से सिखी हैं। मैंने सीखा है कि यदि मैं अलग-अलग जॉनर में काम करता हूं, तो मुझे टैग नहीं किया जाएगा। जब मैं बहुत सारा एक्शन करता था तो सभी कहते थे कि मैं एक एक्शन हीरो हूं और कुछ नहीं। मैंने कॉमेडी करने की कोशिश की और फिर हर कोई बस उसी के बारे में बात कर रहा था। फिर मैंने फैसला किया कि मैं अलग-अलग जॉनर की फिल्में करुंगा।”