
अक्षय कुमार ने राशिद सिद्दीकी नाम के एक यूट्यूबर के खिलाफ 500 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्ज करवाया है। राशिद ने सुशांत सिहं राजपूत मामले में अक्षय कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, बस अब इसी के चलते एक्टर ने ये लीगल एक्शन लिया है और उसे मानहानि का नोटिस भेजा है।
दरअसल, बिहार के यू-ट्यूबर राशिद सिद्दीकी ने अपने ‘एफएफ न्यूज’ यूट्यूब चैनल पर अक्षय कुमार, आदित्य ठाकरे और मुंबई पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश की थी और गलत जानकारी के साथ कई आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए हैं।
इतना ही नहीं इस यूट्यूबर ने अक्षय कुमार पर रिया चक्रवर्ती की मदद करने का भी आरोप लगाया था। राशिद ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें कहा गया था कि अक्षय ने रिया को देश से निकलने और कनाडा जाने में पूरा सहयोग किया है। एक वीडियो में कहा गया था कि सुशांत मामले में अक्षय कुमार की महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे से कुछ गुप्त बातचीत हुई है। यूट्यूबर के मुताबिक, अक्षय कुमार सुशांत की फिल्म एम.एस धोनी की सफलता से खुश नहीं थे। इन वीडियोज को देखने के बाद अक्षय ने यू-ट्यूबर के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, राशिद सिद्दीकी अपने इन वीडिज से अब तक 15 लाख रुपए कमा लिए हैं। सोशल मीडिया पर उसका एफएफ न्यूज के नाम से अपना यूट्यूब चैनल हैं।
बता दें यूट्यूबर राशिद सिद्दीकी को पुलिस पहले भी सुशांत केम में गलत खबरें फैलाने और सीएम उद्धव ठाकरे व उनके बेटे आदित्य ठाकरे का नाम लेने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।
Home / Entertainment / Bollywood / अक्षय कुमार ने यूट्यूबर के खिलाफ ठोका 500 करोड़ की मानहानि का केस, एक्टर पर लगाया था रिया की मदद करने का आरोप
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website