
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आजकल काफी सुर्खियों में हैं। आलिया जल्द ही अपनी नई फिल्म धमाल मचाने की तैयारी कर रहें हैं। आलिया अपने पापा महेश भट्ट के साथ काम करने को लेकर नर्वस है। ‘राजी’ और ‘गली बॉय’ की सफलता के बाद आलिया के पास कई अच्छे प्रॉजेटक्टस हैं। आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र, अभिषेक बर्मन की कलंक और महेश भट्ट की सड़क 2 में नजर आएंगी। सड़क में आलिया के पापा महेश भट्ट निर्देशक होंगे और फिल्म को लेकर काफी चर्चा है।
आलिया फिल्म सड़क 2 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। आलिया इस बात को लेकर नर्वस हैं। आलिया ने यह बात मानी है कि वह अपने पिता के साथ सड़क 2 में काम करने को लेकर नर्वस हैं। आलिया ने बताया कि उन्हें डर है कि उनके पिता उनके निर्देशक होंगे। उन्हें लगता है कि उनके पिता के एक्सरे जैसा विजन है। उन्हें उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग मजेदार रहे। उन्होंने अपने चारों ओर एक दीवार जैसी बना रखी है जिसे ज्यादातर लोग भेद नहीं पाते लेकिन उन्हें डर है कि उनके पिता ऐसा कर लेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website