
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘बह्मास्त्र’ में बिजी हैं। हाल के दिनों में उन्हें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म की तैयारियां करते हुए देखा गया। जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मस्त्र’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे बिग बी ने उम्मीद जताई है कि निर्देशक अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नई पीढ़ी उन्हें (अमिताभ) उन गुणों को सिखाएगी, जो उनमें नहीं हैं।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, रॉकस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम कर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों बहुत अच्छे लगते हैं और भारतीय सिनेमा अच्छे हाथों में हैं। अमिताभ ने ट्वीट कर दोनों नए कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पीढ़ी ‘उत्तम’ है। अमिताभ ने ट्वीट किया रणबीर कपूर और आलिया के साथ एक ही फ्रेम में होने की खुशी है ‘ब्रह्मस्त्र’ की शूटिंग का पहला दिना। यह पीढ़ी उत्तम है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि आलिया और रणबीर के साथ काम करना मजेदार है। अमिताभ ने बताया कि‘ब्रह्मस्त्र’की टीम में 50 प्रतिशत महिलाएं हैं और वे सभी युवा ऊर्जावान और कुशल हैं। उन्होंने सेट पर खुद को‘मिसफिट’भी बताया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website